Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा • फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत • एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर • जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने • मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड • पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए • 'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा • मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार • 'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश • स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

खेल

एडिलेड में इंग्लिश बल्लेबाजों का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

15 नवंबर, 2026 05:46 PM

एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने टॉम बैंटन की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 355 रन बनाए।

यह इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में इंग्लैंड ने अपना सबसे बड़ा स्कोर साल 2018 में बनाया था, जहां टीम ने 6 विकेट गंवाकर 481 रन बनाए थे। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद जो रूट और टॉम बैंटन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 150 रनों के पार पहुंचाया।

रूट 68 गेंदों का सामना करने के बाद 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके लगाए। कप्तान हैरी ब्रूक का बल्ला लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहा और वह 5 रन ही बना सके। हालांकि, जॉर्डन कॉक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। टॉम बैंटन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 99 गेंदों में 121 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान बैंटन ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए।

विल जैक्स भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 गेंदों में 102 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। जैक्स 40 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सैम करन ने 14 और गस एटकिंसन 4 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की टीम पर्थ में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेवियर बार्टलेट ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि स्पेंसर जॉनसन और कूपर कोनोली ने एक-एक विकेट चटकाया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

अर्शदीप-सिराज और अक्षर के आगे कीवी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', भारत ने पांचवें वनडे को 22 रनों से जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

फुटबॉल : दूसरे फ्रेंडली मैच में भी भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने 3-0 से दर्ज की जीत

जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

जो रूट का एक और बड़ा कारनामा, यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड

मेलबर्न स्टार्स को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल 12 से बाहर हुईं एनाबेल सदरलैंड

पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

पांचवां वनडे: भारतीय टीम 209 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर और डफी ने 3-3 विकेट लिए

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल