Friday, August 07, 2026
BREAKING
'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत' एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, अनमोल एक्का बने कप्तान भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में चार भारतीय शामिल राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- वोट बैंक की राजनीति ने कारीगरों का सम्मान छीना राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, 'हैंडलूम सेक्टर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का अहम स्तंभ' बिजली और गैस की कमी के बीच बांग्लादेश ने भारत से की अधिक डीजल सप्लाई की अपील अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाक-तुर्किए-सऊदी में गठजोड़, संयुक्त रक्षा समझौता की कवायद तेज थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शिक्षक की मौत और कई घायल मेक्सिको ने अमेरिका को एवोकाडो निर्यात फिर से शुरू करने के लिए सुरक्षा योजना का किया ऐलान

बाज़ार

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते लाल हुआ बाजार, सेंसेक्स 456 अंक गिरा; निफ्टी 24,600 से नीचे फिसला

07 अगस्त, 2026 04:37 PM

मुंबई : बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वित्तीय सेवाओं और बैंक शेयरों में गिरावट के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नए सिरे से बनी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने मध्य पूर्व में संभावित शांति समझौते पर संदेह पैदा कर दिया, जिसके चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क दबाव में रहे।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 455.59 अंकों यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,499.17 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 65.35 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,570.65 पर पहुंच गया।

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.05 प्रतिशत की गिरावट आई।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी ऑटो और निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी मेटल और निफ्टी पीएसयू बैंक में भी तेजी देखने को मिली।

निफ्टी50 इंडेक्स में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंडाल्को, एमएंडएम, एचसीएल टेक और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरीत, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और श्रीराम फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

इस बीच, मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि शुक्रवार के सेशन में प्रमुख बेंचमार्कों में गिरावट देखने को मिली, जो कि पश्चिम एशिया में नए सिरे से बढ़े तनावों से प्रेरित हैं। हालांकि इसके अलावा, मार्केट में कोई खास हलचल नहीं है।

एक्सपर्ट ने आगे कहा, "अभी कंपनियों के नतीजे आने का दौर चल रहा है और मार्केट हर कंपनी के नतीजों पर प्रतिक्रिया दे रहा है। साथ ही, रात भर के संकेत भी नेगेटिव थे। आज ग्लोबल संकेत भी नेगेटिव हैं। लेकिन मुझे लगता है कि धीरे-धीरे मार्केट का रुख तेजी (बुलिश) की ओर बढ़ रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा मुझे इसलिए लगता है क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर के आसपास हैं, और अगर पश्चिम एशिया में शांति समझौता होता है तो ये कीमतें कम हो सकती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मार्केट अब गिरावट (बेयरिश) के बजाय थोड़ी ज्यादा सहज और तेजी की स्थिति में है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव

गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव

LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए

LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए

वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी

वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी

प्लास्टिक के नोट कब आएंगे? आरबीआई गवर्नर ने 10-20 के पॉलिमर नोट पर दी बड़ी अपडेट

प्लास्टिक के नोट कब आएंगे? आरबीआई गवर्नर ने 10-20 के पॉलिमर नोट पर दी बड़ी अपडेट

मेटा के एआई मॉडल ने साइबर सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान बाहरी सिस्टम को किया हैक

मेटा के एआई मॉडल ने साइबर सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान बाहरी सिस्टम को किया हैक

आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को स्थिर रखा, नहीं बढ़ेगी ईएमआई

आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को स्थिर रखा, नहीं बढ़ेगी ईएमआई

RBI फैसले से पहले बाजार में जोश, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले

RBI फैसले से पहले बाजार में जोश, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति आज, RBI के फैसले पर बाजार की नजर

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति आज, RBI के फैसले पर बाजार की नजर

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 46 प्रतिशत घटा, रेवेन्यू में 85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 46 प्रतिशत घटा, रेवेन्यू में 85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

हजारों यूजर्स का व्हाट्सएप अचानक हुआ बंद, मेटा बोला-रिव्यू में है अकाउंट

हजारों यूजर्स का व्हाट्सएप अचानक हुआ बंद, मेटा बोला-रिव्यू में है अकाउंट