Thursday, April 16, 2026
BREAKING
संजीव अरोड़ा ने लिवासा अस्पताल मोहाली में एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का शुभारंभ किया करीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंह कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, लहरागागा में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं शुरू, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर कुमार गोयल ने की शुरुआत गैंगस्टरों ते वार का 85वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 506 स्थानों पर छापेमारी; 254 गिरफ्तार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने वेटरनरी अधिकारियों, इंस्पेक्टरों और डेयरी विकास इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे नोएडा : 2 दिन के बवाल के बाद थमा शोर, खुलीं फैक्ट्रियां, ड्रोन से निगरानी और उपद्रवियों पर डीएम की सख्त चेतावनी पंजाब : आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, करंट की चपेट में आने से 6 की मौत, 15 घायल हरियाणा में गर्मी का सितम : फरीदाबाद में पारा 39.4°C के पार; 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी बिहार में आज से सम्राट युग : पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार, सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ अंडमान सागर में भीषण हादसा : प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 250 रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता

सेहत

परफेक्ट पैरेंट बनने के चक्कर में बच्चों पर न करें कंट्रोल, ऐसे करें डील

15 अप्रैल, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली : आजकल बहुत से माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे हर चीज में सबसे आगे हों, पढ़ाई में टॉप करें, हर काम सही करें और किसी भी तरह की गलती न करें। लेकिन इसी सोच के चक्कर में कई बार वे अनजाने में बच्चों पर काफी दबाव डाल देते हैं और उन्होंने बहुत ज्यादा कंट्रोल करने लगते हैं, जिससे बच्चों की मानसिक और भावनात्मक सेहत पर असर पड़ता है। परफेक्ट बनने की कोशिश में कई माता-पिता बच्चों की हर छोटी-बड़ी चीज पर नजर रखने लगते हैं कि वे क्या पढ़ रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं, क्या खेल रहे हैं और क्या पहन रहे हैं। धीरे-धीरे यह कंट्रोल इतना बढ़ जाता है कि बच्चा खुद फैसले लेना बंद कर देता है। उसमें आत्मविश्वास कम होने लगता है और वह हर बात के लिए माता-पिता पर निर्भर हो जाता है। यह स्थिति बच्चे के विकास के लिए ठीक नहीं होती। बच्चों को भी गलती करने और उससे सीखने का मौका मिलना चाहिए। अगर हर बार माता-पिता ही सब कुछ तय करेंगे, तो बच्चा कभी खुद से सोचने और समझने की क्षमता नहीं विकसित कर पाएगा। इसलिए जरूरी है कि बच्चों पर पूरा कंट्रोल करने के बजाय उन्हें थोड़ा स्पेस दिया जाए।

पेरेंटिंग में सबसे जरूरी चीज है भरोसा। अगर आप अपने बच्चे पर भरोसा करेंगे, तो वह भी आपसे अपनी बातें शेयर करेगा। लेकिन अगर हर बात पर रोक-टोक होगी, तो बच्चा धीरे-धीरे आपसे चीजें छुपाने लगेगा। इसलिए बेहतर है कि बच्चों के साथ दोस्त की तरह उसके साथ पेश आएं। उससे पूछें कि उसका दिन कैसा रहा, उसे क्या अच्छा लगा और क्या नहीं।
इसके साथ ही बच्चों की भावनाओं को समझना भी बहुत जरूरी है। अगर बच्चा किसी बात से परेशान है, तो उसे तुरंत डांटने के बजाय उसकी बात सुनें। कई बार बच्चे चाहते हैं कि उनकी बातों को सुना जाए। ऐसे में अगर माता-पिता शांत होकर उनकी बात सुनते हैं, तो बच्चे को बहुत राहत मिलती है।

परफेक्ट पैरेंट बनने के चक्कर में अक्सर माता-पिता बच्चों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने लगते हैं। हर बच्चा एक जैसा नहीं होता। किसी की पढ़ाई में रुचि होती है, तो किसी की खेल-कूद में। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे की क्षमता और रुचि को समझें और उसी के हिसाब से उसे आगे बढ़ने दें।
इसके अलावा, अगर कभी आपसे भी गलती हो जाए, तो बच्चे से माफी मांगने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। इससे बच्चा यह सीखता है कि गलतियां सभी से होती हैं और उन्हें सुधारना जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?

मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?

बार-बार करता है गहरी सांस लेने का मन, चिंता और पाचन मुख्य वजह

बार-बार करता है गहरी सांस लेने का मन, चिंता और पाचन मुख्य वजह

घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल

घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल

गर्मियों में खीरा है वरदान, गलत तरीके से खाया तो बढ़ सकती हैं पेट की समस्याएं

गर्मियों में खीरा है वरदान, गलत तरीके से खाया तो बढ़ सकती हैं पेट की समस्याएं

रोज सुबह पीते हैं जीरा पानी, आयुर्वेंद से जाने सेवन करने का सही तरीका

रोज सुबह पीते हैं जीरा पानी, आयुर्वेंद से जाने सेवन करने का सही तरीका

चंदन : खून की सेहत सुधारने वाली अनमोल लकड़ी, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

चंदन : खून की सेहत सुधारने वाली अनमोल लकड़ी, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

एंकल मूवमेंट : जोड़ों की अकड़न दूर कर बैलेंस सुधारे, यहां समझें टेक्नीक

एंकल मूवमेंट : जोड़ों की अकड़न दूर कर बैलेंस सुधारे, यहां समझें टेक्नीक

30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं त्वचा की चमक, ट्राई करें ये खास कोलेजन जैल

प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं त्वचा की चमक, ट्राई करें ये खास कोलेजन जैल

लघु सूतशेखर रस: पेट की जलन से लेकर पित्त शांत करने तक, गुणकारी है आयुर्वेद की यह औषधि

लघु सूतशेखर रस: पेट की जलन से लेकर पित्त शांत करने तक, गुणकारी है आयुर्वेद की यह औषधि