Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने पी.एस.पी.सी.एल. कर्मचारियों की जायज़ मुख्य मांगों का किया समाधान

11 अगस्त, 2025 07:57 PM
चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पावरकॉम के हड़ताली कर्मचारियों से अपनी हड़ताल खत्म करने और जनहित, खासकर मौजूदा गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ी मांग को ध्यान में रखते हुए तुरंत काम पर वापस लौटने की अपील की।

बिजली मंत्री ने कहा कि घरों, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद ज़रूरी है, इसलिए हड़ताली कर्मचारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर वापस आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबी हड़तालों के कारण लाखों उपभोक्ताओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उनके मुद्दों को ईमानदारी से हल करने के लिए प्रयासरत है।

पंजाब सरकार द्वारा इस संबंध में किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को स्थानीय पंजाब भवन में पी.एस.पी.सी.एल. प्रशासन और पावरकॉम कर्मचारी संयुक्त मंच व बिजली कर्मचारी एकता मंच के प्रतिनिधियों के बीच एक अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता उन्होंने और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संयुक्त रूप से की। इस बैठक के दौरान, पी.एस.पी.सी.एल. प्रशासन ने कर्मचारियों द्वारा रखी गई लगभग सभी मुख्य मांगों को स्वीकार करने के लिए अपनी सहमति दे दी।

ई.टी.ओ. ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों में नई पदों का सृजन और मौजूदा रिक्त पदों को भरना, एक्स-ग्रेशिया राशि में वृद्धि करना, अंतिम निर्णय तक दया याचिका वाले मामलों में वसूली रोकना, कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, लंबित भत्ते जारी करना, ग्रिड सब स्टेशन स्टाफ के ओवरटाइम भुगतान से संबंधित बकाया जारी करना और पेंशन में संशोधन से जुड़े कुछ मामले शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने पी.एस.पी.सी.एल. की इमारतों की मरम्मत और रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का भी वादा किया है।

बिजली मंत्री ने कहा कि ज्यादातर मांगों का समाधान हो जाने के बाद अब कर्मचारियों के लिए हड़ताल जारी रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके मुद्दों को हमेशा सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल छोड़कर जनहित पर विचार करने की अपील की।

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि पंजाब के बिजली क्षेत्र को और मज़बूत, कुशल और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के लिए कर्मचारियों और प्रशासन के बीच एकता बेहद ज़रूरी है। बिजली मंत्री ने आशा व्यक्त की कि हड़ताल कर रहे कर्मचारी सरकार की सद्भावना-पूर्ण पहल का सकारात्मक रूप से स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की ज़्यादातर जायज़ मांगों को मान लेने से उन्हें उम्मीद है कि कर्मचारी हड़ताल खत्म कर तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे।  हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आगे कहा कि कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटने से न केवल निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बल्कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास भी मज़बूत होगा, जिससे पंजाब के बिजली क्षेत्र में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां