Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

पंचकूला में HPSC मुख्यालय का घेराव करने निकली युवा कांग्रेस, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से छोड़ा पानी, माहौल तनावपूर्ण

17 फ़रवरी, 2026 07:20 PM

पंचकूला में हरियाणा युवा कांग्रेस ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मुख्यालय के घेराव के लिए कूच किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित प्रदेश के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पंचकूला पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात किया और आयोग मुख्यालय के आसपास हैवी बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें निर्धारित स्थान पर ही रोक दिया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया गया।

पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) मुख्यालय के घेराव के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।

ये हैं युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें
हरियाणा युवा कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सरकार और आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित मांगें रखीं—

1. युवा विरोधी 35% minimum marks criteria जल्द से जल्द खत्म हो ताकि भर्तियों में बड़ी संख्या में पद खाली ना रहे।

2. HPSC के exams में Haryana GK के प्रश्नों की weightage को कम से कम 20% किया जाए ताकि हरियाणा से बाहर वालों का selection कम हो।

3. HPSC और HSSC हर साल अपना भर्ती Calender जारी करे।

4. चुनाव से पहले BJP ने वायदा करा था कि CET Qualified उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रु दिए जाएंगे। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द युवाओं को वो राशि दी जाए।

5. HPSC और HSSC की लगभग सभी भर्तियां कोर्ट में फंसी हुई हैं जिसकी वजह से भर्तियां पंचवर्षीय योजना की तरह होती हैं। हमारी मांग है कि HPSC और HSSC एक Specialised legal cell बनाकर उम्मीदवारों के सुझाव लेकर काम करे।

6. जिन भर्तियों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं उनको दोबारा से readvertised करके HPSC उनको भरने का काम करे।

इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और कानूनी अड़चनों के कारण प्रदेश के युवा परेशान हैं। उनका कहना है कि समय पर भर्तियां न होने से युवाओं का भविष्य अधर में लटक रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान