Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

पंचकुला: क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

04 जून, 2026 08:40 PM

पंचकुला : हरियाणा के पंचकुला स्थित पॉश सेक्टर-5 में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब बुड़ेगा क्लब के संचालक रतन लुबाना पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में रतन लुबाना को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से आए एक कथित ऑडियो संदेश ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात स्विस लॉज के बाहर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रतन लुबाना को निशाना बनाते हुए करीब 8 से 9 राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनके पेट में लगी, जो आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली कंधे में लगी। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घायल रतन लुबाना को तत्काल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विक्रम नेहरा और सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फायरिंग की घटना के बाद मामला उस समय और गंभीर हो गया जब रतन लुबाना के मोबाइल पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एक कथित कॉल और ऑडियो संदेश आने की बात आई। सूत्रों के अनुसार, ऑडियो में कहा गया है कि दुश्मनों को 3-4 करोड़ रुपए दोगे तो अंजाम यही होगा। ऑडियो संदेश के साथ रतन लुबाना से बात कराने की बात भी कही गई है।

सूत्रों का दावा है कि कथित ऑडियो में हमले की जिम्मेदारी लेने जैसे संकेत भी दिए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल और ऑडियो संदेश की तकनीकी जांच कराई जा रही है तथा डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इसकी प्रामाणिकता का सत्यापन किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले रतन लुबाना को गैंगस्टर डोनी बल की ओर से कथित धमकी मिलने की चर्चाएं भी सामने आई थीं। ऐसे में जांच एजेंसियां गैंगवार, पुरानी रंजिश, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि सेक्टर-5 पंचकुला का सबसे व्यस्त और हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है। यहां कई क्लब, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। नाइटलाइफ गतिविधियों के चलते पुलिस की नियमित गश्त और नाकाबंदी भी रहती है। इसके बावजूद शहर के बीचोंबीच हुई इस फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह