Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट

चंडीगढ़

निसान मैग्नाइट निर्यात का आंकड़ा 50,000 कारों के पार पहुंचा

03 मार्च, 2025 08:32 PM

चंडीगढ़: पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत निसान ने आज एलान किया कि नई निसान मैग्नाइट बीआर10 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन अब पूरी तरह के ई20 के अनुरूप है। इसी के साथ यह ज्यादा शक्तिशाली 1.0 लीटर एचआर10 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन की बराबरी पर आ गया है, जिसे अगस्त, 2024 में ई20 के अनुरूप (ई-20 कंपैटिबल) बना दिया गया था। इस उपलब्धि के साथ अब नई निसान मैग्नाइट के सभी पावरट्रेन ऑप्शन ई20 के अनुरूप (ई20 कंपैटिबल) बन गए हैं।
निसान मोटर इंडिया ने लॉन्चिंग के बाद से मैग्नाइट की 50,000 यूनिट्स का निर्यात करते हुए एक अहम पड़ाव भी पार कर लिया है। नई निसान मैग्नाइट ने भारत को कंपनी के लिए प्रमुख निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की हालिया रणनीतिक घोषणा के तहत लॉन्चिंग के बाद से घरेलू एवं निर्यात बाजारों में अपनी होलसेल बिक्री को तेजी से बढ़ाया है। एलएचडी वर्जन की पेशकश ने जनवरी, 2025 में पहले डिस्पैच के साथ इस दिशा में बड़ा योगदान दिया है।
फरवरी, 2025 में निसान ने कुल 8567 यूनिट्स की होलसेल बिक्री की, जिसमें निर्यात के बढ़े आंकड़ों का अहम योगदान रहा। घरेलू बाजार में 2328 यूनिट्स की और निर्यात बाजार में 6239 यूनिट्स की बिक्री हुई। फरवरी, 2024 के 3163 की तुलना में इस साल निर्यात में 97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘नई निसान मैग्नाइट के ई20 के अनुरूप होने से पर्यावरण के बदलते मानकों के अनुरूप ढलते हुए भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस की दिशा में हमारी समर्पण की झलक भी दिखती है। हम भारत में अपने परिचालन को लेकर प्रतिबद्ध हैं और नई निसान मैग्नाइट का विकास इस समर्पण का प्रमाण है।’
जनवरी, 2025 में चेन्नई के कामराजार पोर्ट (केपीएल – एन्नोर) से एलएटीएएम बाजारों में करीब 2,900 कारों की शिपिंग के साथ निसान मोटर इंडिया ने नई निसान मैग्नाइट के लेफ्ट-हैंड ड्राइव (एलएचडी) वैरिएंट का निर्यात शुरू किया था। फरवरी, 2025 में कंपनी ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और एशिया प्रशांत के क्षेत्रों में 2,000 से ज्यादा कारों का निर्यात किया। साथ ही 5,100 से ज्यादा एलएचडी वैरिएंट को चुनिंदा लैटिन अमेरिकी देशों में निर्यात किया गया। इसी के साथ फरवरी के अंत तक एलएचडी मैग्नाइट का निर्यात का कुल आंकड़ा 10,000 यूनिट्स के पार पहुंच गया। यह आंकड़ा निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की रणनीति को मजबूत करता है और प्रमुख निर्यात हब के रूप में भारत की स्थिति को भी इससे ताकत मिली है।
बोल्ड रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और बढ़ती वैश्विक पहुंच के साथ नई निसान मैग्नाइट अब राइट हैंड ड्राइव और लेफ्ट हैंड ड्राइव समेत कुल 65 से ज्यादा बाजारों में उपलब्ध है। एसयूवी का बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी के मामले में लोगों की पसंदीदा कार बना देते हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां