Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

नियाग्रा फाल्स-जलपरी कार्निवाल" में 26 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक "डांडिया नाइट्स" का आयोजन

27 सितंबर, 2025 11:49 PM

चंडीगढ़:--शारदीय नवरात्र के पावन अवसर के उपलक्ष्य में जिंदल इवेंट्स द्वारा आयोजित "नियाग्रा फाल्स-जलपरी कार्निवाल" में 26 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में 6 सदस्यीय डांस मंडली ने जैसे ही डी जे की धुनों और गीतों पर डांडिया शुरू किया, वैसे ही कार्निवाल में समां बंध सा गया। कार्निवाल देखने आए लोग विशेषकर युवा अपने आप को झूमने नाचने से रोक न पाए और डांडिया डांस फ्लोर तक पहुंच गए व डांस मंडली के साथ जमकर नाचे।
लोगों ने इस दौरान जमकर नृत्य किया। बॉलीवुड के गानों पर पूरे मेला ग्राउंड में मौजूद लोग झूम उठे। बाजे रे बाजे ढोल, काल के पंजे से माता बचाओ, गरबे की रात है आदि तरानों ने चार-चांद लगा दिया। समय बीतने के साथ ही समां बंधता चला गया। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी जमकर नाचे। रंग-बिरंगी स्टिक जब आपस में टकराती तो मस्ती आसमान को छू लेती। डांस और मस्ती में समय कब बीत गया, किसी को पता नहीं चला।

जिंदल इवेंट्स के संचालक अशोक शर्मा और आयोजक सुरेश कपिला ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए हर बार कुछ नया दिया जाने का प्रयास रहता है। इससे पहले सिंगापुर एयरलाइन्स, उड़नतश्तरी और स्नो वर्ल्ड जैसे कांसेप्ट दे, यहां उनका मनोरंजन और उनको रोमांचित किया गया। वहीं अब नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों के मनोरंजन के लिए 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है।

सुरेश कपिला ने कहा कि कार्निवाल में आपको शानदार शाम बिताने का मौका मिलेगा। इस जगह पर आप न केवल दोस्तों के साथ बल्कि फैमिली के साथ भी आकर यादगार पल बिता सकते हैं। रंगों और मौज मस्ती से भरपूर कार्निवल मनोरंजन की सवारी से भरा हुआ है, यहां मस्ती करने के बाद ये दिन आपका यकीनन खुशियों से भर जाएगा।

इसके अलावा आप फूड स्टॉल पर अलग-अलग व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बच्चों और वयस्कों के लिए लगभग 10 झूले लगाए गए हैं। झूलों में बच्चों -वयस्कों के लिए ड्रैगन व्हील, कोलंबस, ब्रेक डांस, मिककी माउस, ड्रैगन ट्रैन, जायंट व्हील, स्कारी हाउस और मेरी गो राउंड इत्यादि शामिल हैं। इसलिए सभी झूलों का भी फिटनेस परीक्षण किया गया है।

अयोध्या प्रकाश ने बताया कि आज 13 अगस्त 2025 से शुरू होकर कार्निवाल में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति से प्रवेश शुल्क ₹60 रखा गया है। जलपरी वाले डोम का प्रवेश ₹100 रखा गया है। कार्निवाल शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चला करेगा। यहां हर तरह की स्टाल्स हैं, जैसे रेडीमेड कपड़े, टेराकोटा मूर्तियां, राजस्थानी प्योर गचक, वुडन डिज़ाइनर फर्नीचर, पानीपत हैंडलूम, बदोई कारपेट, कश्मीरी गर्म वस्त्र, और मैग्नेटिक अक्यूप्रेशर मशीन, किताबें और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले उपलब्ध हैं।

उनके अनुसार कार्निवाल में सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम है। कार्निवाल में जगह जगह पर सी सी टी वी इनस्टॉल किए गए हैं। किसी भी तरह की अनहोनी के लिए फायर सुरक्षा उपकरण का भी इंतेजाम है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका