Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक • सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत • भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय • IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास • भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए • पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय • भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’ • महामना मदन मोहन मालवीय : जिनके विचारों और संकल्पों ने आधुनिक भारत को नई दिशा दी

दुनिया

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

12 नवंबर, 2026 10:18 AM

भारतवंशी नित्या रमन अगले महीने लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही अमेरिका के दो सबसे बड़े शहरों की कमान भारतीय मूल के अमेरिकियों के हाथों में होगी। वह न्यूयॉर्क के मेयर जोरान ममदानी के साथ मिलकर अमेरिकी स्थानीय प्रशासन में भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी का एक अहम पड़ाव तय करेंगी।

न्यूयॉर्क में 86 लाख (8.6 मिलियन) और लॉस एंजिल्स में 39 लाख (3.9 मिलियन) को मिलाकर इन शहरों में कुल 1.25 करोड़ (12.5 मिलियन) लोग रहते हैं। ममदानी ने 1 जनवरी को अपना पद संभाला था। रमन अभी ‘मेयर-इलेक्ट’ (चुनी गई मेयर) हैं और उनका कार्यकाल 14 दिसंबर से शुरू होगा। सत्ता हस्तांतरण (ट्रांजिशन) होने तक कैरेन बास लॉस एंजिल्स की मेयर बनी रहेंगी।

रमन का जन्म केरल में हुआ था और वह 6 साल की उम्र में अमेरिका आ गई थीं। ममदानी का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था; उनकी मां फिल्म निर्माता मीरा नायर और पिता शिक्षाविद महमूद ममदानी हैं। वह भारतीय मूल के हैं, लेकिन उनका जन्म भारत में नहीं हुआ था। मेयर्स के रिकॉर्ड और जीवनियों को देखने से पता चलता है कि इस समुदाय का प्रतिनिधित्व केवल इन दो तटीय शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राज्यों की राजधानियां, औद्योगिक शहर और उपनगरीय कस्बे भी शामिल हैं।

ओहियो के सिनसिनाटी में, आफताब प्योरवाल अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। 2021 में पहली बार चुने जाने पर, वह शहर के पहले एशियाई-अमेरिकी मेयर बने थे। उनका मौजूदा कार्यकाल जनवरी 2030 तक चलेगा। वर्जीनिया के रिचमंड में, हैदराबाद में जन्मे डैनी अवुला नेतृत्व कर रहे हैं, जो 1979 में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आ गए थे। पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) और पूर्व जन-स्वास्थ्य अधिकारी रहे अवुला ने 1 जनवरी 2025 को राज्य की राजधानी के 81वें मेयर के रूप में पदभार संभाला।

कैलिफोर्निया के बे एरिया में, दिसंबर 2024 में राज सलवान फ्रेमोंट के पहले भारतीय-अमेरिकी निर्वाचित मेयर बने। न्यू जर्सी में भारतीय मूल के कई मेयर हैं, जिनमें एडिसन के समीप जोशी, पारसिप्पनी-ट्रॉय हिल्स के पुलकित देसाई, वेस्ट विंडसर के हेमंत मराठे और मोंटगोमरी की नीना सिंह शामिल हैं। इन लोगों की पृष्ठभूमि अलग-अलग पेशों और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्रों से जुड़ी है। भारत में जन्मे और अमेरिका में पले-बढ़े देसाई, अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह ने जनवरी में मोंटगोमरी की मेयर के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया।

अन्य भारतीय-अमेरिकी मेयरों में कनेक्टिकट के नॉर्विच से स्वर्णजीत सिंह और इलिनोइस के मोलिन से संगीता रायपति शामिल हैं। टेक्सास में, मिहिर ‘मार्क’ पंकज पेरिस शहर के मेयर हैं, जबकि साजी पी. जॉर्ज सनीवेल का नेतृत्व करते हैं। यह सनीवेल डलास काउंटी का एक शहर है, जो कैलिफोर्निया के इसी नाम वाले शहर से अलग है। भारतीय मूल के कुछ पूर्व मेयरों में वाशिंगटन के बुरियन से अरुण झावेरी, न्यू जर्सी के फ्रैंकलिन टाउनशिप से उपेंद्र चिवुकुला और एरिजोना के ओरो वैली से सतीश हिरेमठ शामिल हैं। छोटी नगरपालिकाओं में महिलाओं ने भी पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। केरल में जन्मी विनी सैमुअल को 2015 में वाशिंगटन के मोंटेसानो का मेयर चुना गया था और वह 2023 तक इस पद पर रही थीं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल, मिला बड़ा सम्मान

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल, मिला बड़ा सम्मान

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट

चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट