Sunday, August 23, 2026
BREAKING
लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो जहाज: विमान से खोज एवं बचाव अभियान जारी, 2 क्रू मेंबर्स बचाए पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर, अब तक के सबसे बड़े भारतीय व्यापारि‍क प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 87,000 करोड़ रुपए से अधिक घटा एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली और दमन में की सख्त कार्रवाई, लाइसेंस भी किया निलंबित भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर श्रीदेवी की स्टूडेंट बनना चाहती थीं काजोल, बोलीं- 'आप स्कूल खोलिए, मैं पहली छात्रा बनूंगी' 12 साल की उम्र से दिलीप कुमार पर फिदा थीं सायरा बानो, बोलीं- 'मां ने उनके घर के बगल में बनवा दिया था मेरे लिए मकान' ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा दीप्ति शर्मा: बजरंगबली की भक्त, भारतीय टीम को 'विश्व चैंपियन' बनाने में निभाई यादगार भूमिका

बाज़ार

देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 87,000 करोड़ रुपए से अधिक घटा

23 अगस्त, 2026 05:24 PM

मुंबई : देश की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 87,960.29 करोड़ रुपए घट गया है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार में व्यापक आधार पर बिकवाली थी।

इस दौरान सेंसेक्स में 468.42 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरावट के साथ 77,540.83 और निफ्टी में 114 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,252 पर था।

जिन कंपनियों के मार्केटकैप में कमी आई है, उनमें भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का नाम शामिल हैं।

दूसरी तरफ लाइफ इंश्योरेंस कॉपरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के मार्केटकैप में कमी देखी गई।

17-21 अगस्त के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल का मार्केटकैप 28,052.96 करोड़ रुपए घटकर 12,14,963.15 करोड़ रुपए हो गया है।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 22,070.34 करोड़ रुपए घटकर 8,31,436.51 करोड़ रुपए, एसबीआई का मार्केटकैप 20,861.20 करोड़ रुपए घटकर 9,64,968.76 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 16,975.79 करोड़ रुपए कम होकर 4,73,912.56 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं, एलआईसी का मार्केटकैप 12,650 करोड़ रुपए बढ़कर 5,35,980.31 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केटकैप 8,119.53 करोड़ रुपए बढ़कर 17,78,175.59 करोड़ रुपए, एलएंडटी का बाजार मूल्यांकन 3,487.83 करोड़ रुपए बढ़कर 5,62,460.94 करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 3,424.28 करोड़ रुपए बढ़कर 6,80,621.62 करोड़ रुपए हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 752.47 करोड़ रुपए बढ़कर 10,18,330.45 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 356.95 करोड़ रुपए बढ़कर 11,21,159.05 करोड़ रुपए हो गया है।

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शीर्ष 10 में शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सोना इस हफ्ते 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.46 लाख के पार

सोना इस हफ्ते 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.46 लाख के पार

हैदराबाद रियल एस्टेट में नया रिकॉर्ड, एक एकड़ जमीन 264 करोड़ रुपए में बिकी

हैदराबाद रियल एस्टेट में नया रिकॉर्ड, एक एकड़ जमीन 264 करोड़ रुपए में बिकी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र का फैसला, 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति

कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र का फैसला, 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति

सेफ हेवन डिमांड से चमका सोना-चांदी; गोल्ड में 0.75 प्रतिशत तो सिल्वर में करीब 3,000 रुपए की तेजी

सेफ हेवन डिमांड से चमका सोना-चांदी; गोल्ड में 0.75 प्रतिशत तो सिल्वर में करीब 3,000 रुपए की तेजी

टाटा मोटर्स 1 सितंबर से कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपए तक की करेगी बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स 1 सितंबर से कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपए तक की करेगी बढ़ोतरी

चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा

चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा

LIC को HDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की RBI से मंजूरी

LIC को HDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी बढ़ाने की RBI से मंजूरी

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने की मजबूत शुरुआत

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने की मजबूत शुरुआत

कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले

कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले