Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

दुनिया को PM मोदी का सख्त संदेशः “आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, UNSC सुधारों को भी बताया जरूरी ”

23 नवंबर, 2025 06:28 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईबीएसए (भारत-ब्राज़ील-दक्षिण अफ्रीका) नेताओं की बैठक में एक ज़ोरदार वैश्विक संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर दुनिया ‘दोहरे मापदंड’ नहीं अपना सकती और इस लड़ाई में तीनों देशों को मिलकर काम करना होगा। मोदी ने कहा कि आज की दुनिया 21वीं सदी की वास्तविकताओं से दूर वैश्विक संस्थाओं के बीच फंसी हुई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में तत्काल और अनिवार्य सुधार की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा-“IBSA को एक स्वर में दुनिया को संदेश देना चाहिए कि UNSC में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। तीनों में से कोई देश स्थायी सदस्य नहीं है यह बताता है कि वैश्विक संस्थाएँ आज की दुनिया को प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।”

सुरक्षा में बड़ा प्रस्ताव: NSA-स्तरीय IBSA बैठक
प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए IBSA National Security Advisor (NSA) मीटिंग को औपचारिक और नियमित करने का प्रस्ताव रखा। भारत की अध्यक्षता में 2021 में ऐसी पहली बैठक हुई थी।प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक, विशेषकर डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, मानव-केंद्रित विकास का आधार है। इसलिए उन्होंने ‘IBSA Digital Innovation Alliance’ बनाने का सुझाव दिया, जिसके तहत-

UPI जैसे भुगतान प्लेटफॉर्म
CoWIN जैसे स्वास्थ्य ढाँचे
साइबर सुरक्षा मॉडल
महिलाओं के नेतृत्व वाली टेक पहलों
को तीनों देशों में साझा किया जा सकेगा।
उनका कहना था कि यह कदम न केवल तीनों देशों की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि ग्लोबल साउथ के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय AI मानकों को भी विकसित करेगा।

“IBSA तीन महाद्वीपों को जोड़ने वाला अनोखा मंच”
मोदी ने IBSA को तीन प्रमुख लोकतांत्रिक, बहुसांस्कृतिक और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच “गहरी और मानवीय साझेदारी” बताया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में तीनों देशों ने क्रमशः G20 की अध्यक्षता निभाकर ग्लोबल साउथ के मुद्दों को नई दिशा दी है।अब आवश्यकता है कि इन पहलों को आगे बढ़ाया जाए और संयुक्त प्रयासों को मजबूत किया जाए। दक्षिण अफ्रीका इस समय IBSA का चेयर है। यह समूह दक्षिण-दक्षिण सहयोग और वैश्विक शासन सुधारों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम