Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

मिनी ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, बारात से लौट रहे थे घर

22 नवंबर, 2025 08:01 PM

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में थौरा गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार मिनी ट्रक और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी पुत्र स्वर्गीय राम समुझ कोरी के घर से बारात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी। इसी बारात में शामिल होने महाराजपुर निवासी टिंकू सिंह (32), बजरंग सिंह (25) और बृजेश सिंह (29) हारीपुर गांव गए हुए थे। देर रात तीनों युवक बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे थौरा गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। अमेठी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुर्घटना की सूचना जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची। वहां कोहराम मच गया। घरों में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। तीन युवा दोस्तों की एक साथ हुई मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती करने की मांग भी की है। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। वाहन को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन