Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

दल बदलुओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, CJI सूर्यकांत ने पूछ लिया पार्टी का नाम

19 जून, 2026 04:45 PM

नई दिल्ली: भारत के सर्वोच्च न्यायालय में दल बदल को रोकने के मुद्दे से जुड़ी याचिका दाखिल हुई थी। यह याचिका मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने पेश की गई थी। हालांकि, इसे खारिज कर दिया गया और याचिकाकर्ता से सवाल भी पूछे गए हैं। दल बदलुओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, CJI सूर्यकांत ने पूछ लिया पार्टी का नाम

राजनीतिक दलों के नेताओं के पार्टी बदलने की चर्चा सुप्रीम कोर्ट में भी शुरू हो गई है। खबर है कि दल बदल को रोकने के निर्देश का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को उच्च न्यायालय में दाखिल हुई थी। खास बात है कि CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता से पार्टी के नाम को लेकर सवाल भी पूछ लिया।

याचिकाओं में भ्रष्टाचार और दल बदल का जिक्र किया गया था। बार एंड बेंच के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट सीआर जया सुकिन ने कहा, 'इस देश में पार्टियों के नेता या तो रिश्वत देकर भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं या धमकियां दे रहे हैं कि अगर वो पार्टी में शामिल नहीं हुए तो परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाया जाएगा।'

इसपर सीजेआई ने सवाल किया, 'किस सत्तारूढ़ दल की बात कर रहे हैं? आपके राज्य में तो पार्टियां बदलती रहती हैं।'

याचिका में लगाए आरोप
एडवोकेट सुकिन ने कहा, 'एक राज्य पूर्वी भारत में हैं और एक मध्य भारत में है और पार्टी नेता दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं...। स्पीकर को नेताओं के इस्तीफे की जांच करना चाहिए। स्पीकर मीडिया बुलाते हैं... वो इन्हें स्वीकार कर लेते हैं और कुछ ही मिनटों में वो दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं। यह लोकतंत्र को तबाह करना है।'

CJI का रिप्लाई
वकील की तरफ से दलीलें दिए जाने के बाद सीजेआई ने कहा, 'आपने एक मिनट मांगा था और हमने आपको 7 मिनट दिए। याचिका खारिज की जाती है। यह याचिका अस्पष्ट और सामान्य आरोपों पर आधारित है। साथ ही इसमें आरोपों का समर्थन करने वाला कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया है। हमें इसमें दखल देने का कोई भी आधार नजर नहीं आता है।'

हाल में टूटी तृणमूल कांग्रेस
खास बात है कि हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सांसदों ने बगावत की है। वरिष्ठ नेता काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में 20 सांसदों ने टीएमसी से अलग होकर NCPI यानी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर लिया है। राज्य में भी विधायकों ने अलग गुट बना लिया है और कोर्ट से भी रिताब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता मिल गई है।

महाराष्ट्र में अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के 6 सांसद भी जल्द ही अलग हो सकते हैं। ये सांसद शिवसेना को समर्थन दे सकते हैं। बगावत के ताजा संकेत गुरुवार को हुई पार्टी के संसदीय दल की बैठक से मिले हैं, जिसमें दल के 9 में से महज 6 सांसद ही पहुंचे थे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट