Tuesday, August 04, 2026
BREAKING
E20 के खिलाफ AAP का प्रधानमंत्री आवास तक मार्च, केजरीवाल बोले- 'ट्रंप के दबाव में न आएं पीएम मोदी' प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं' 'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच कुमार सानू ने किशोर कुमार की जयंती पर दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- 'लेजेंड कभी हमसे दूर नहीं जाते' 'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव 'राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस', चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की नई प्लानिंग, होर्मुज को हाईवे की तरह बनाने के लिए ओमान से कर रहा बातचीत

बाज़ार

डाबर के भ्रामक दावे वाले कई उत्पादों की बिक्री पर रोक, शेयर करीब 3 प्रतिशत फिसला

04 अगस्त, 2026 01:56 PM

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डाबर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कथित तौर पर “100 प्रतिशत शुद्ध” जैसे भ्रामक दावे करने वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री को लेकर रोक का आदेश जारी किया है।

खाद्य नियामक ने एफएमसीजी कंपनी के उन उत्पादों की बिक्री को रोकने का निर्देश दिया हैं, जिन पर “100 प्रतिशत नेचुरल”,”100 प्रतिशत प्योर”,”100 प्रतिशत प्यूरिटी गारंटीड” और “100 प्रतिशत टेंडर कोकोनट वाटर” जैसे दावे किए गए थे। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की उस टिप्पणी के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था कि ये दावे अस्पष्ट, अप्रमाणित और उपभोक्ताओं को गुमराह करने की संभावना रखते हैं।

नियामक के अनुसार, ऐसे दावों का उपयोग खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन एवं दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन है। एफएसएसएआई ने कहा कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर एफएसएसएआई की वैध ऑर्गेनिक मंजूरी के बिना ‘जैविक भारत’ लोगो दिखाया गया था, जो कथित तौर पर ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (ऑर्गेनिक फ़ूड्स) रेगुलेशंस, 2017’ का उल्लंघन है।

इसके अलावा, रेगुलेटर ने कहा कि डाबर होममेड कोकोनट मिल्क को “100 प्रतिशत शुद्धता” के दावे के साथ बेचा गया, जिसकी इजाजत कंपाउंड फूड प्रोडक्ट्स के लिए नहीं है। रेगुलेटर ने यह भी कहा कि कंपनी को गुमराह करने वाले “100 प्रतिशत” दावों को बंद करने का निर्देश देने वाला नोटिस पहले भी दिया गया था, लेकिन कोई संतोषजनक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

एफएसएसएआई ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह पहचाने गए प्रोडक्ट्स की बिक्री तुरंत बंद करे और 15 दिनों के भीतर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (एटीआर) जमा करें। इस डेवलपमेंट के बाद डाबर इंडिया के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। सुबह 11:30 बजे यह 2.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 413.65 रुपए पर कारोबार कर रहा था। बीते एक महीने में शेयर 8 प्रतिशत और बीते छह महीने में 17 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क चुका है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 46 प्रतिशत घटा, रेवेन्यू में 85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 46 प्रतिशत घटा, रेवेन्यू में 85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

हजारों यूजर्स का व्हाट्सएप अचानक हुआ बंद, मेटा बोला-रिव्यू में है अकाउंट

हजारों यूजर्स का व्हाट्सएप अचानक हुआ बंद, मेटा बोला-रिव्यू में है अकाउंट

‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% प्योर’ दावों पर FSSAI की रोक, डाबर को नोटिस

‘100% ऑर्गेनिक’ और ‘100% प्योर’ दावों पर FSSAI की रोक, डाबर को नोटिस

महिला उद्यमियों को ZED सर्टिफिकेशन पर 100% सब्सिडी, 6.7 लाख से अधिक MSMEs को मिला लाभ

महिला उद्यमियों को ZED सर्टिफिकेशन पर 100% सब्सिडी, 6.7 लाख से अधिक MSMEs को मिला लाभ

सरकार के हिस्सेदारी बेचने के ऐलान से LIC के शेयरों में बड़ी गिरावट

सरकार के हिस्सेदारी बेचने के ऐलान से LIC के शेयरों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी में लौटी चमक, मंगलवार को दोनों धातुओं में जोरदार तेजी

सोना-चांदी में लौटी चमक, मंगलवार को दोनों धातुओं में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की मिली-जुली शुरुआत

ग्लोबल संकेतों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की मिली-जुली शुरुआत

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जुलाई में 53.5 पर, मांग मजबूत

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जुलाई में 53.5 पर, मांग मजबूत

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें क्या है आज का भाव

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें क्या है आज का भाव

आरबीआई की तीन दिवसीय MPC बैठक आज से शुरू, रेपो रेट पर टिकी सबकी निगाहें

आरबीआई की तीन दिवसीय MPC बैठक आज से शुरू, रेपो रेट पर टिकी सबकी निगाहें