Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ट्रंप के नए नक्शे से दुनिया में भूचाल: कनाडा-वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को दिखाया US का हिस्सा ! फ्रैंच राष्ट्रपति की निजी चैट भी की लीक

20 जनवरी, 2026 06:50 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक नया नक्शा जारी किया है, जिसमें कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया है। इस कदम को अमेरिका की विदेश नीति के लिहाज से बेहद असामान्य और विवादास्पद माना जा रहा है।

ट्रंप पहले भी कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य कह चुके हैं। अब यह नया नक्शा कनाडा के मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के हालिया चीन दौरे के बाद जारी किया गया है, जिसे ट्रंप की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। कार्नी ने बीजिंग जाकर चीन के साथ संबंधों को नया रूप देने की बात कही थी। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने कनाडा पर भारी टैरिफ लगाए थे। आर्थिक दबाव से जूझ रहे कनाडा ने इसके जवाब में नए व्यापारिक साझेदार तलाशने शुरू किए, भारत के साथ रिश्ते सुधारने और ट्रेड डील पर बातचीत भी उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है।

नक्शे में वेनेजुएला को भी अमेरिका का हिस्सा बताया गया है। ट्रंप प्रशासन के आदेश पर इसी महीने की शुरुआत में वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई हुई थी, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया।सबसे बड़ा विवाद ग्रीनलैंड को लेकर है। ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि चीन और रूस के खतरे से बचाने के लिए ग्रीनलैंड का अमेरिका के नियंत्रण में होना ज़रूरी है। उन्होंने इस अर्ध-स्वायत्त डेनिश क्षेत्र पर कब्जे के लिए बल प्रयोग की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

इतना ही नहीं, ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की निजी चैट को भी सार्वजनिक कर दिया, जिसमें ग्रीनलैंड और ईरान को लेकर चर्चा थी। इसे कूटनीतिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन माना जा रहा है। यूरोपीय देशों ने ट्रंप की धमकियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। डेनमार्क और ब्रिटेन ने साफ कहा है कि ग्रीनलैंड की संप्रभुता पर फैसला केवल ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोग ही कर सकते हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो ब्रिटेन सहित डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड और फिनलैंड पर भारी टैरिफ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी से 10% और 1 जून से 25% टैरिफ लागू होंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर