Monday, July 20, 2026
BREAKING
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने से किया इनकार, 24 जुलाई को अगली सुनवाई अमित शाह ने कोलकाता में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड' का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी टिन्नू यादव और मनीष यादव से पूछताछ जारी, मंदिर ले जाया गया पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

हिमाचल

Bilaspur: गोबिंद सागर झील का अस्तित्व खतरे में, लुहणू मैदान के पास सरेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां

21 जनवरी, 2026 05:13 PM

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश की प्रमुख जल संरचनाओं में शुमार गोबिंद सागर झील में पर्यावरणीय नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। लुहणू स्थित स्टेडियम के समीप दिनदहाड़े ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से झील में मिट्टी डंप की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि दिनदहाड़े चल रहे इस खेल की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड काे भनक तक नहीं थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर सीधे झील के किनारे पहुंच रहे हैं और मिट्टी को पानी में गिरा रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की डंपिंग से झील में गाद की मात्रा तेजी से बढ़ रही है। इससे न केवल झील की जल धारण क्षमता कम होगी, बल्कि पानी की गुणवत्ता में भी भारी गिरावट आएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि गाद बढ़ने से पानी में ऑक्सीजन का स्तर घट सकता है, जिससे मछलियों की वृद्धि और प्रजनन प्रक्रिया पर घातक असर पड़ेगा।

यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि एक तरफ मत्स्य पालन विभाग झील में उत्पादन बढ़ाने के लिए 100 एमएम आकार का मछली बीज डाल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मिट्टी की डंपिंग इन प्रयासों को विफल कर रही है। वर्तमान में झील में 44 मत्स्य सहकारी सभाएं कार्यरत हैं। इनसे करीब 2800 मछुआरे सीधे तौर पर जुड़े हैं। यदि मछलियों के प्राकृतिक आवास को नुक्सान पहुंचा तो इसका सीधा असर इन हजारों मछुआरों की आजीविका पर पड़ेगा और भविष्य में मत्स्य उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा मामला उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। लोगों ने मांग की है कि इस अवैध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा ने कहा कि मामला मेरे ध्यान में आया है। संबंधित स्थल का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा और जो भी लोग झील में मिट्टी डंप करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश