Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Spain Train Accident: दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

19 जनवरी, 2026 07:24 PM

दक्षिणी स्पेन में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जिसमें कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं। यह दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के अडामुज इलाके के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक हाई-स्पीड ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने के बाद ट्रेन सामने से आ रही दूसरी ट्रेन के ट्रैक पर पहुंच गई और दोनों ट्रेनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पहली ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह पलट गया।

पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सरकारी प्रसारक टेलीविजन एस्पान्योला के अनुसार इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में से करीब 25 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मैड्रिड से हुएल्वा जा रही ट्रेन का ड्राइवर भी इस हादसे में मारे गए लोगों में शामिल है।

हादसे के वक्त ट्रेनों में मौजूद यात्रियों ने बताया कि टक्कर का झटका किसी तेज भूकंप जैसा महसूस हुआ। डिब्बों के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी और कई यात्रियों को बाहर निकलने के लिए इमरजेंसी हथौड़ों से खिड़कियां तोड़नी पड़ीं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ट्रेनों में मिलाकर करीब 400 यात्री सवार थे। इस गंभीर दुर्घटना पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने गहरा दुख जताया है और कहा है कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मैड्रिड क्षेत्र की अध्यक्ष इसाबेल डियाज़ आयुसो ने भी एंडालूसिया प्रशासन को हर संभव मदद देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मैड्रिड के अस्पताल घायलों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुरक्षा और जांच को ध्यान में रखते हुए फिलहाल मैड्रिड और एंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं पूरी तरह रोक दी गई हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित