Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16-18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर

खेल

टी20 सीरीज: ब्रूक का शतक, बटलर चूके, इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया

16 सितंबर, 2026 03:13 PM

इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक के शतक और जोस बटलर की विस्फोटक 80 रन की पारी का अहम योगदान रहा।

यूटिलिटा बाउल में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका का यह फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे पूर्व कप्तान जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली। बटलर के पास अपना शतक पूरा करने का पर्याप्त मौका था, लेकिन वे चूक गए।

बटलर अपने शतक का मौका जरूर चूक गए, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 करियर का अपना दूसरा शतक पूरा किया। ब्रूक ने मात्र 49 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 114 रन की पारी खेली। ब्रूक ने अपना अर्धशतक 20 और शतक 42 गेंदों पर पूरा किया।

इसके अलावा, एन्यूरिन डोनाल्ड ने 5 गेंदों पर 12, टॉम बॉन्टन ने 10 गेंदों पर 10 और विल जैक्स ने 12 गेंदों पर 21 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालागे, एहसान मलिंगा और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए।

255 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में श्रीलंका की पूरी टीम 19 ओवर में 135 रन पर सिमट गई और 119 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 33 रन दुनिथ वेलालागे ने बनाए। दासुन शनाका 24 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

इंग्लैंड की तरफ से सोनी बाकेर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। जोश टंग, विल जैक्स और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।

हैरी ब्रूक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को रात 11 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त

टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त

चोट से वापसी के बाद आत्मविश्वास की जरूरत होती है, दूसरे टी-20 में अपने शानदार प्रदर्शन पर बोले नीतीश रेड्डी

चोट से वापसी के बाद आत्मविश्वास की जरूरत होती है, दूसरे टी-20 में अपने शानदार प्रदर्शन पर बोले नीतीश रेड्डी

ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया

ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग के समक्ष इमरान खान का मुद्दा उठाया

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

गीता रानी: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट के करियर पर विवाद ने लगाया ब्रेक

गीता रानी: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट के करियर पर विवाद ने लगाया ब्रेक

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर ने साइन किया

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर ने साइन किया

भारत बनाम अफगानिस्तान: चोटिल वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में भी खेलने पर संदेह

भारत बनाम अफगानिस्तान: चोटिल वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में भी खेलने पर संदेह

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त