Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

टी20 विश्व कप: पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, मैनेजर को मांगनी पड़ी माफी

05 मार्च, 2026 02:30 PM

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा सकी। विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्वदेश लौट चुकी है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने फील्ड पर लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के कैंडी में एक होटल में रहने के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद टीम मैनेजर ने खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया। यह घटना मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले हुई थी।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक, "श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले, पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी ने एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी की।" रिपोर्ट के मुताबिक, "स्टाफ ने मदद के लिए आवाज लगाई। होटल के दूसरे स्टाफ ने महिला स्टाफ की रक्षा की और मामले की जानकारी पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवेद चीमा को दी। गोल्डन क्राउन होटल का टॉप मैनेजमेंट चाहता था कि इस मामले को सख्ती से निपटा जाए, लेकिन चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से माफी मांगी और उस पर गलत व्यवहार के लिए जुर्माना लगाया।" आरोपी खिलाड़ी के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की डिसिप्लिनरी कमिटी के सामने भी पेश होने की संभावना है और उसे और सजा मिल सकती है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों और बैकरूम स्टाफ का टूर पर गलत व्यवहार का इतिहास रहा है। युवा बल्लेबाज हैदर अली को पिछले साल मैनचेस्टर पुलिस ने पाकिस्तान शाहीन के इंग्लैंड दौरे पर एक लड़की के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। हैदर कोर्ट में पेश हुआ था, लेकिन सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया गया था। पाकिस्तान टीम के मसाजर मलंग अली पर भी कुछ साल पहले मलेशिया दौरे पर एक महिला स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने के लिए रिपोर्ट की गई थी, और उस पर जुर्माना लगाया गया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे