Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

टी20 विश्व कप: दीपेंद्र का अर्धशतक, नेपाल ने वेस्टइंडीज को दिया 134 रन का लक्ष्य

15 फ़रवरी, 2026 02:30 PM

मुंबई:  वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने एक बार फिर निराश किया। पारी की शुरुआत खराब रही और 2 के स्कोर पर पहला विकेट कुशल भुर्टेल के रूप में गिरा। इसके झटके से नेपाल की टीम कभी उबर नहीं सकी और लगातार विकेट गंवाती गई।

विकेटकीपर आसिफ शेख 11, कप्तान रोहित पॉडेल 5, आरिफ शेख 2, लोकेश बाम 13 और गुलशन झा 11 रन बनाकर आउट हुए।

73 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी ने 7वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर स्कोर को 127 तक पहुंचाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दीपेंद्र ने 47 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 58 रन की पारी खेली। सोमपाल 15 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल ने आखिरी तीन ओवरों में बनाए 41 रन की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे। होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए।

मैथ्यू फोर्ड ने 4 ओवर में 10 रन देकर 1, शमार जोसेफ ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1, और अकिल हुसैन ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया। रोस्टन चेज ने 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली नेपाल को इटली के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। कम स्कोर के बावजूद नेपाल इस मैच में अपसेट की कोशिश करेगी। इस मैच में हार के बाद नेपाल विश्व कप से बाहर हो जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे