Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

टी20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे सुपर-8 से एक कदम दूर, आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

17 फ़रवरी, 2026 12:06 PM

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी में आज मंगलवार दोपहर होने वाला मुकाबला जिम्बाब्वे और आयरलैंड दोनों के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है। जिम्बाब्वे की टीम जहां सुपर-8 में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी, वहीं आयरलैंड के लिए यह मुकाबला टूर्नामेंट में बने रहने की आखिरी उम्मीद है।

ग्रुप-बी की अंकतालिका में जिम्बाब्वे दो मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर

ग्रुप-बी की अंकतालिका में जिम्बाब्वे दो मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। सह-मेजबान श्रीलंका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिससे ग्रुप की स्थिति और रोचक हो गई है। आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया बराबर अंकों पर हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण ऑस्ट्रेलिया आगे है। यदि आयरलैंड जिम्बाब्वे को हरा देता है तो वह तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।

जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक महत्व का

जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक महत्व का है। अगर वह जीत दर्ज करता है तो सुपर-8 में पहुंच जाएगा और साथ ही 2009 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण से बाहर हो सकता है।

जिम्बाब्वे ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था

जिम्बाब्वे ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था, जबकि पहले मुकाबले में ओमान को मात दी थी। हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी पर है—दोनों ने आठ-आठ मैच जीते हैं।

आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में आयरलैंड (12वें) से एक स्थान ऊपर 11वें नंबर पर मौजूद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने किसी भी तरह की ढिलाई से बचने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “अब तक मिली जीत का कोई मतलब नहीं रहेगा अगर हम यहां चूक गए। अगला मैच ही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।”

आयरलैंड एक और जीत के साथ सुपर-8 की दौड़ में बने रहना चाहेगा

दूसरी ओर, आयरलैंड भी आत्मविश्वास से भरी हुई है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम ने ओमान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट में सुधार किया। कप्तान लोर्कन टकर की 51 गेंदों में नाबाद 94 रन की पारी ने टीम को 96 रन की शानदार जीत दिलाई। अब आयरलैंड एक और जीत के साथ सुपर-8 की दौड़ में बने रहना चाहेगा।

मैच विवरण:

मुकाबला – मैच संख्या 32

तारीख – 17 फरवरी 2026

समय – दोपहर 3 बजे (स्थानीय समय)

स्थान – पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले

पिच रिपोर्ट:

दोनों टीमों ने अभी तक पल्लेकेले में मैच नहीं खेला है, लेकिन यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। श्रीलंका ने ओमान के खिलाफ 225/5 का स्कोर बनाया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 182 रन का लक्ष्य दो ओवर शेष रहते हासिल किया था। ऐसे में एक और रन वर्षा की उम्मीद की जा सकती है।

आयरलैंड संभावित XI:

रॉस अडैर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडैर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोशुआ लिटिल

जिम्बाब्वे संभावित XI:

ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), डिऑन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, तशिंगा म्यूसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ग्रेम क्रीमर, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नगारावा

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़रबानी (7 विकेट) और ब्रैड इवांस (6 विकेट) अब तक शानदार फॉर्म में हैं। वहीं आयरलैंड के मार्क अडैर ने जिम्बाब्वे की गेंदबाजी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ आक्रमणों में से एक बताया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जिम्बाब्वे इतिहास रचते हुए सुपर-8 में जगह बनाएगा या आयरलैंड जीत दर्ज कर ग्रुप-बी की जंग को और रोमांचक बना देगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव