Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

टी20 वर्ल्ड कप: हारकर भी इतिहास रच गए दासुन शनाका, रोहित को पछाड़कर 'नंबर-1' बने

01 मार्च, 2026 01:28 PM

पल्लेकेले:। पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भले ही श्रीलंका को 5 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान दासुन शनाका कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दासुन शनाका ने 31 गेंदों में 8 छक्कों और 2 चौकों के साथ 76 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ दासुन ने बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में 21 छक्के पूरे किए। वह कप्तान के रूप में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं।

इस मामले में शनाका ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 19 छक्के लगाए थे। वहीं, क्रिस गेल और जोस बटलर 17-17 छक्कों के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी 16 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर हैं। दासुन शनाका के आठ छक्के किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज की ओर से टी20 पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं, जो 2017 में इंदौर में भारत के खिलाफ कुसल परेरा के 7 छक्कों से ज्यादा हैं।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस टीम को फखर जमान और साहिबजादा फरहान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाडियों ने 15.5 ओवरों में पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े।

फखर जमान 42 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। हालांकि, दूसरे छोर पर साहिबजादा फरहान टिके रहे, जिन्होंने 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 100 रन की पारी खेली, लेकिन सलामी बल्लेबाजों के अलावा, कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि दासुन शनाका ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा ने प्राप्त किया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 207 रन ही बना सकी। इस टीम से पवन रत्नायके ने 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 31 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। कप्तान की इस पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा