Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में आज होंगे दो मुकाबले, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें किसका पलड़ा भारी?

22 फ़रवरी, 2026 02:06 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अगला फेज शुरू हो गया है. सुपर 8 राउंड का आगाज शानदार नहीं रहा और पहला मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. जिसकी वजह से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को एक एक अंक से संतुष्ट करना पड़ा. अब इस राउंड का अगला मैच आज यानी की 22 फरवरी (रविवार) को श्रीलंका बनाम इंग्लैंड और भारत बनाम दक्षिण के बीच खेला जाएगा.

SL vs ENG सुपर 8 मैच
आज के पहले मुकाबले में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड और को-होस्ट श्रीलंका पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने सामने होंगी. ये मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड और श्रीलंका को सुपर 8 में ग्रुप B में रखा गया है, जिसमें 2009 की चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हैं. चार टीमों में से सिर्फ दो ही सेमीफाइनल स्टेज में पहुंचेंगी.

SL vs ENG हेड टू हेड
यह सिर्फ 18वीं बार होगा जब इंग्लैंड T20I में श्रीलंका का सामना करेगा. पिछले 17 मैचों में हैरी ब्रूक की टीम का श्रीलंका के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड 13 बार जीता है, जबकि श्रीलंका सिर्फ चार मैच जीत पाया है. इंग्लैंड का दबदबा T20 वर्ल्ड कप तक भी फैला हुआ है. दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ छह वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें इंग्लैंड ने पांच मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ एक मैच जीत पाया है. श्रीलंका ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड को नहीं हराया है, और वे अब इंग्लैंड टीम का सामना करके अपने 14 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे.

SL vs ENG: दोनों टीमों का स्क्वाड
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलांका, दुष्मंथा चमीरा, दुशान हेमंथा, दिलशान मदुशंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), कामिंडू मेंडिस, कुसल परेरा, जेनिथ लियानागे, पथुम निसांका, प्रमोद मदुशन, पवन रथनायके, महेश थीक्षाना और दुनिथ वेल्लालगे.

IND vs SA सुपर 8 मैच
आज का दूसरा मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. ये मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का रिमैच होगा. जिसमें भारत ने अफ्रीकी टीम को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था. दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करके एक भी मैच हारे बिना सुपर 8 में पहुंची हैं. मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर सबकी नजरें रहेंगी. अभिषेक ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी रन नहीं बना पाए हैं.

IND vs SA हेड टू हेड
टी20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है, क्योंकि उन्होंने दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मैचों में से 21 जीते हैं. जबकि साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 13 गेम जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में, भारत ने प्रोटियाज के खिलाफ खेले गए सात में से पांच मैच भी जीते हैं, जिसमें T20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भी शामिल है. जबकि प्रोटियाज सिर्फ दो जीत हासिल कर पाए हैं.

साउथ अफ्रीका ने अभी तक भारत को नॉकआउट मैच में नहीं हराया है.
IND vs SA दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे