Monday, February 16, 2026
BREAKING
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की व्यापक सफलता की कामना की बांग्लादेश में तारिक रहमान की राह मुश्किल, जमात-ए-इस्लामी का बढ़ता प्रभाव बड़ी चुनौती एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पवेलियन के ज़रिए दिखाई भारत की एआई ताकत एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री की म्यूनिख में मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों में नई गति वैश्विक मंच से ईरान का संदेश: धमकियों के आगे झुकना किसी भी डील का हिस्सा नहीं बोंडी बीच पर आतंकी हमला करने वाला पहली बार कोर्ट में किया गया पेश सेंसेक्स-निफ्टी में तेज़ी, बैंकिंग सेक्टर की खरीदारी से मार्केट पॉजिटिव US महंगाई डेटा के बाद मजबूत डॉलर, सोना-चांदी में तेज गिरावट जनवरी में थोक महंगाई 1.81% पर, मेटल और मैन्युफैक्चरिंग कीमतों ने बढ़ाया दबाव अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़गानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया

खेल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा, 10वीं लगातार जीत से रचा इतिहास

13 फ़रवरी, 2026 12:42 PM

भारत ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। भारत के अलावा किसी भी देश ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतनी जीत हासिल नहीं की है।

रिकॉर्ड की लिस्ट में भारत शीर्ष पर

लगातार जीत के मामले में भारत अब इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2022 से 2024 के बीच इतने ही मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 मैच जीते थे। वहीं, भारतीय टीम भी 2012 से 2014 के बीच लगातार 7 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी।

रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था। 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन और 2022 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 71 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी।

ईशान-हार्दिक की अर्धशतकीय पारियां

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने 61 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हार्दिक पंड्या ने 52 रन का योगदान दिया। नामीबिया की ओर से गेरहार्ड इरासमस ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज को 1-1 सफलता मिली।

नामीबिया 116 रन पर सिमटी

210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। लौरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन जोड़े। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़गानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया

अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़गानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया

टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर

टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर

T20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत

T20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत

टी20 विश्व कप: दीपेंद्र का अर्धशतक, नेपाल ने वेस्टइंडीज को दिया 134 रन का लक्ष्य

टी20 विश्व कप: दीपेंद्र का अर्धशतक, नेपाल ने वेस्टइंडीज को दिया 134 रन का लक्ष्य

T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराया, शतक से चूके लोर्कान टकर

T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराया, शतक से चूके लोर्कान टकर

मोईन अली ने पाक के खिलाफ मुकाबले के लिए इन दो खिलाड़ियों को बताया भारत का प्रमुख हथियार

मोईन अली ने पाक के खिलाफ मुकाबले के लिए इन दो खिलाड़ियों को बताया भारत का प्रमुख हथियार

Ind Vs Pak WC match: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में बारिश बन सकती है विलेन

Ind Vs Pak WC match: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में बारिश बन सकती है विलेन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों को कैबिनेट की मंज़ूरी

चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों को कैबिनेट की मंज़ूरी

टी20 विश्व कप में आज तीन अहम मुकाबले, इन मुकाबलों से तय होगी आगे की राह

टी20 विश्व कप में आज तीन अहम मुकाबले, इन मुकाबलों से तय होगी आगे की राह

T20 World Cup 2026: नामीबिया ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता

T20 World Cup 2026: नामीबिया ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता