Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भारत और न्यूजीलैंड को दी शुभकामना

08 मार्च, 2026 02:32 PM

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने एक्स पर लिखा, "यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला टी20 विश्व कप रहा है। इसके कई आकर्षक बिंदु रहे, जिसमें हमारे एसोसिएट सदस्यों के कुछ शानदार प्रदर्शन भी शामिल हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड को फाइनल के लिए गुड लक कहने का समय है, जो भारी भीड़ के सामने खेला जाएगा और जिसे करोड़ों लोग देखेंगे।" टी20 विश्व कप 2026 ने इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया है, अकेले भारत में दर्शकों की संख्या 500 मिलियन को पार कर गई है, जो किसी भी टी20 विश्व कप में अब तक की सर्वाधिक है।

आईसीसी की स्ट्रीमिंग सर्विस, जो विकास वाले इलाकों में फैंस को सेवा देती है, ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 मैच के दौरान एक साथ स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बनाया, जो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के दौरान हासिल किए गए पिछली उच्च-सीमा को पार कर गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, आईसीसी ने 10 बिलियन वीडियो व्यूज को पार कर लिया है और 2024 में हासिल किए गए 16 बिलियन वीडियो व्यूज को पार करने की राह पर है।

इसके अलावा, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल ने जियोहॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों की पीक डिजिटल कंसंट्रेशन दर्ज की, जो दुनिया भर में किसी भी लाइव इवेंट के लिए सबसे ज्यादा है।
2026 संस्करण में जोरदार मुकाबले हुए हैं और जबरदस्त उलटफेर भी हुआ है। ग्रुप स्टेज में 20 टीमें थीं जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था, और हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर 8 में पहुंचीं।

जैसी पुरानी बड़ी टीमों का शुरू में ही टेस्ट हुआ, जबकि जिम्बाब्वे, नेपाल और इटली जैसी टीम ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया तो ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को ग्रुप स्टेज और पाकिस्तान को सुपर-8 से बाहर होना पड़ा।
सुपर-8 स्टेज ने मुकाबले को और कड़ा कर दिया। आठ क्वालिफाई करने वाली टीमों, भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान, को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से सिर्फ टॉप दो टीमें ही सेमी-फाइनल में पहुंचीं।
भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे