Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

टी 20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम इतिहास रचने के करीब, न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता करने का अवसर

08 मार्च, 2026 02:27 PM

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है। पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है। इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी। अहमदाबाद में रविवार को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है। अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। भारत के सामने चुनौती आसान नहीं है। न्यूजीलैंड का बड़े टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। न्यूजीलैंड ने अब तक जो 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, वो दोनों भारत को हराकर ही जीती है। 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ही जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक हार का हिसाब चुकता कर दिया था।

अब सूर्यकुमार के पास टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड से एक और आईसीसी हार का बदला लेने का अवसर है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जब टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार को सौंपी गई, तो कई लोगों को यह फैसला चौंकाने वाला लगा। उस समय कप्तानी के दावेदार हार्दिक पांड्या थे, लेकिन टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया था।

सूर्यकुमार यादव ने प्रबंधन का भरोसा जीता और टीम को इस फॉर्मेट में लगभग अजेय रखा है। उनकी कप्तानी में भारत टी20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बना और लंबे समय तक शीर्ष पर बना रहा। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव को भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार कराएगा। हेड कोच गौतम गंभीर के पास भी बतौर खिलाड़ी टी20 विश्व कप जीतने के बाद हेड कोच के रूप में खिताब जीतने का मौका है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे