Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

टाटा के सुस्त शेयर में बड़े उछाल का अनुमान, कंपनी का है जबरदस्त प्लान

21 जून, 2026 12:37 PM

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर भले ही सुस्त नजर आ रहे हों लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं। वहीं, कंपनी का फ्यूचर प्लान भी जबरदस्त है। आइए कंपनी के फ्यूचर प्लान और शेयर के टारगेट प्राइस के बारे में जान लेते हैं।


क्या है फ्यूचर प्लान?
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ग्रोथ बढ़ाने और मार्जिन बेहतर करने के लिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत कर रही है। मिंट को दिए एक इंटरव्यू में टाटा कंज्यूमर के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आशीष गोयनका ने कहा, "हम अपने सभी कॉम्पिटिटर्स से आगे रहना चाहते हैं, चाहे बात हमारी चैनल स्ट्रैटेजी की हो या पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की।" उन्होंने कहा, "हमारा मीडियम-टर्म टारगेट तीन साल में मार्जिन को लगभग 17% तक पहुंचाना है, जिसका मतलब है कि हर साल मार्जिन में 70 से 100 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी करनी होगी।" बता दें कि टाटा कंज्यूमर का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2026 (FY26) में 15% बढ़कर ₹20,290 करोड़ हो गया। मार्जिन बेहतर करने की कंपनी की योजना चार अहम प्वाइंट पर आधारित है। ये चार प्वाइंट स्ट्रैटेजिक प्राइसिंग, ट्रेड मार्जिन, प्रमोशन ऑप्टिमाइजेशन और प्राइस आर्किटेक्चर का है। इसके साथ ही, डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जाएगा।


उन्होंने बताया, "हम ऐसे नए मार्केट या चैनलों पर भी नजर रख रहे हैं जहां हमारी मौजूदगी नहीं थी। हमने जो कुछ कंपनियां खरीदी हैं, उनसे हमें इन चैनलों में एंट्री करने में मदद मिली है।" बता दें कि साल 2024 में, टाटा कंज्यूमर ने 'चिंग्स सीक्रेट' और 'स्मिथ एंड जोन्स' की पैरेंट कंपनी 'कैपिटल फूड्स' (Capital Foods) को खरीदा। इससे उन्हें सॉस और मसालों का पोर्टफोलियो मिला और होटलों, रेस्तरां और कैटरिंग सर्विस देने वाले फूड सर्विस सेगमेंट तक पहुंचने में मदद मिली। हर्बल सप्लीमेंट्स बेचने वाली कंपनी 'ऑर्गेनिक इंडिया' को खरीदने से टाटा कंज्यूमर को फार्मेसी सेगमेंट में एंट्री करने में मदद मिली।


शेयर का परफॉर्मेंस
वर्तमान में टाटा कंज्यूमर के शेयर 1110.90 रुपये के हैं। साल 2026 में अब तक टाटा कंज्यूमर के शेयरों में लगभग 6% की गिरावट आई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो और हाई क्रमश: 1,007.20 रुपये और 1,282.65 रुपये है। कंपनी ने ये दोनों ही भाव सिर्फ दो महीने के भीतर टच किए हैं। हाल ही में ब्रोकरेज सिटी ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के स्टॉक पर अपनी "बाय" रेटिंग बनाए रखी है और प्रति शेयर 1,450 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि मांग मजबूत बनी हुई है और अभी तक सुस्ती के कोई संकेत नहीं दिखे हैं। उम्मीद है कि कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी।

 

सिटी के अनुसार निकट भविष्य में कमोडिटी की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहने की उम्मीद है, जिससे कंपनी को कीमतों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी करने के बजाय सोच-समझकर कीमत तय करने की रणनीति अपनाने का मौका मिलेगा। ब्रोकरेज ने कहा कि निकट भविष्य में लागत के कुछ दबावों के बावजूद मार्जिन बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि लगातार प्रोडक्ट इनोवेशन और डिस्ट्रीब्यूशन के विस्तार से ग्रोथ की रफ्तार बनी रहेगी जबकि मार्जिन बढ़ाने वाले स्ट्रक्चरल कारक भी मजबूती से काम करते रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट