Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

जोधकां स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बच्चों ने लगाए 220 पौधे

25 जुलाई, 2025 04:56 PM

सिरसा,(सतीश बंसल) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधकां में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ पौधा रोपण किया। इस अभियान में बच्चों ने अपनी माँ के सम्मान में पौधे लगाए और उनके साथ फोटो खिंचवाकर स्कूल के यू-डाइस कोड से ई-सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए।विद्यालय के प्रिंसिपल मूलचंद बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमें न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। जब हम अपने माता-पिता के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं, तो यह सिर्फ एक पौधा नहीं होता, बल्कि यह हमारे प्यार, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक बन जाता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से लगाए गए पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान छात्रों में प्रकृति और परिवार दोनों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता को बढ़ाते हैं।ईको क्लब के इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में अब तक लगभग 220 पेड़ लगाए जा चुके हैं, जिनमें अमरूद, शीशम, आंवला, नीम, बकन, टिकोमा जैसे पेड़ शामिल हैं। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि मातृत्व को सम्मान देने का एक सुंदर प्रयास भी है।विद्यालय के शिक्षक सुभाष चंद्र, संदीप कुमार, दमनप्रीत, सोनू आदि ने इस अभियान में विशेष भूमिका निभाई। इसके अलावा परमिंदर पाल सिंह, राजकुमार, अजय पाल, गोविंद, सोनू रानी, मंजू, सुखविंदर कौर, निशा सहित अन्य शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता