Saturday, October 24, 2026
BREAKING
• परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज • Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई • Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन

हरियाणा

जीआईटीएम में फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन, शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

24 अक्टूबर, 2026 07:32 PM

गुरुग्राम : ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीआईटीएम) में 20वें फ्रेशर्स समारोह ‘अभिनंदन 2026’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। नए विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित इस यादगार शाम में प्रतिभा, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आकर्षक रैंप वॉक और मशहूर हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी कला और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन रविंदर टोकस व समाजसेवी हर्ष टोकस ने निदेशक एडमिशन एवं आउटरीच डॉ.अरुणा यादव, डीन अकादमिक्स डॉ.एनके यादव व गुरुग्राम ग्लोबल कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. इंदिरा राजेहा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
चेयरमैन रविंदर टोकस ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, सीखने के अवसरों का लाभ उठाने और कॉलेज जीवन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

सुनैना बनी मिस फ्रेशर, लक्ष्य मिस्टर मिस फ्रेशर:
समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला, रचनात्मकता और उत्साह का प्रदर्शन किया। संगीत, नृत्य और अन्य मंचीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में आयोजित शानदार रैंप वॉक के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, स्टाइल और व्यक्तित्व का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग टाइटल से नवाजा गया। बीबीए की छात्रा सुनैना को मिस फ्रेशर व बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र लक्ष्य को मिस्टर फ्रेशर चुन लिया गया, जबकि बीबीए के छात्र शैलेश को मिस्टर वर्सेटाइल, बी.फार्मेसी के छात्र कृष को मिस्टर स्टाइल आइकन तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा इकरा को मिस दिवा व छात्रा कोमल को मिस शोस्टॉपर के खिताब से नवाजा गया। इन खिताबों के माध्यम से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंच पर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को सराहा गया। सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद इन युवा प्रतिभाओं ने यह साबित किया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिवा चौधरी की लोकप्रिय गीतों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे:
समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण मशहूर हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी की लाइव परफॉर्मेंस रही। अपनी दमदार आवाज, शानदार गायकी और ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए पहचानी जाने वाली शिवा चौधरी ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी गायकी ने समारोह में जोश और उत्साह का नया रंग भर दिया। जैसे-जैसे उनकी प्रस्तुति आगे बढ़ी, विद्यार्थियों का उत्साह भी बढ़ता गया। उनके लोकप्रिय गीतों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे और पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण बना रहा। शिवा चौधरी की प्रस्तुति ने फ्रेशर्स समारोह को एक यादगार संगीतमय शाम में बदल दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी