Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश ड्रामे पर तोड़ी चुप्पी, दोनों टीमों को दिखाया आइना

15 मार्च, 2026 07:14 PM

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले हुए विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। शाह ने कहा है कि कोई भी देश या टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। आईसीसी सभी सदस्य टीमों के सामूहिक प्रयास से चलता है। एक अवॉर्ड समारोह में जय शाह ने कहा, "विश्व कप से पहले काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुछ टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं। आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। कोई एक टीम मिलकर संगठन नहीं बनाती, बल्कि सभी टीमों के साथ मिलकर ही संगठन चलता है।" जय शाह ने बताया कि इस विश्व कप ने दर्शकों के मामले में इतिहास रच दिया। कुल व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। एसोसिएट टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूएसए ने भारत को, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को और नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।

आईसीसी अध्यक्ष ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भविष्य के लिए लगातार मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीम को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक सहित आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करनी चाहिए।

विश्व कप से पहले विवाद तब शुरू हुआ था, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। पाकिस्तान ने इसके बाद बांग्लादेश के समर्थन में विश्व कप के बहिष्कार की धमकी दी थी। पाकिस्तान का कहना था कि आईसीसी बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार कर रही है।
पाकिस्तान ने पहले पूरे टूर्नामेंट के बहिष्कार की बात कही, फिर भारत के साथ ग्रुप स्टेज का मुकाबला न खेलने की बात कही। आईसीसी की मध्यस्थता और बांग्लादेश पर किसी तरह का बैन न लगाए जाने के वादे के बाद पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया और भारत के खिलाफ मैच खेला। पाकिस्तान सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी, जबकि भारतीय टीम ने लगातार दूसरा टी20 विश्व कप जीता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे