Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

चंडीगढ़ वाइन कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन ने एक ही कंपनी को शहर के सभी लिकर वेंड दिए जाने का किया विरोध

23 मार्च, 2025 05:07 PM

चंडीगढ़:-वर्ष 2025-26 की लिकर पॉलिसी के विरोध में चंडीगढ़ शहर के सभी शराब कारोबारी एकजुट हो गए हैं। कारण है आज हुई नीलामी में शराब के ठेके सिर्फ एक ही कंपनी को दिए जाना। शराब कारोबारियों ने अपनी शिकायत चंडीगढ़ एक्साइज विभाग को इस बाबत दे दी है। उनकी मांग है कि इस की गहराई से जांच करवाई जाए। अन्यथा वो माननीय अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंडीगड़ वाइन कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि आज हुई ऑक्शन में टेंडर प्रक्रिया को तरीके से फ़ॉलो नही किया गया। चंडीगढ़ की एक्साइज पालिसी के अनुसार ऑक्शन में एक ही कंपनी को 10 ठेके लेने का प्रावधान है। लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ। ऑक्शन में अलग अलग कांट्रेक्टर को ठेके न देकर मध्यप्रदेश की एक ही कंपनी को दे दिए। उन्होंने तुरंत अपनी शिकायत एक्साइज विभाग के अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जब तक टेंडर प्रक्रिया की पूरी तरह से जांच नही होती, तब तक ठेके अलॉट नही किए जाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि एक ही फर्म को ठेके देने से न केवल मोनोपोली हो जाएगी, बल्कि शराब भी महंगी हो जाएगी। इससे रेवेन्यू में भी फर्क पड़ेगा। लोग चंडीगढ़ से न लेकर पंजाब से शराब लेकर आएंगे। शराब की कलाबाजारी भी होने की संभावना है। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दौरान एक्साइज पालिसी को लेकर काफी हो हल्ला मचा था। जिसे लेकर केजरीवाल और अन्य को जेल जाना पड़ा था। तो अब चुप्पी क्यों।
उन्होंने कहा कि वो चाहते है कि इस नीलामी को रद्द करके नए सिरे से नीलामी की प्रक्रिया की जाए। अन्यथा वो अदालत का द्वार खटखटाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में सांसद मनीष तिवारी को भी अपनी शिकायत बता चुके हैं। उन्होंने इस को लेकर संसद में सवाल उठाने का आश्वासन दिया है।
वहीं उन्होंने इस नीलामी प्रक्रिया की विजिलेंस, सी बी आई और ई डी से जांच करवाने की भी मांग की।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां