Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

पंजाब

गैंगस्टरां ते वार का 139वां दिन: पंजाब पुलिस ने 469 स्थानों पर छापेमारी की; 263 गिरफ्तार

08 जून, 2026 08:57 PM

चंडीगढ़ : प्रदेश में चल रहे निर्णायक अभियान 'गैंगस्टरां ते वार' के 139वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा पहचाने गए और मैप किए गए 469 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि 'गैंगस्टरां ते वार' - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें प्रदेश भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

139वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 263 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 35,076 हो गईं।

इसके अलावा 69 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 24 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 2 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' को 464वें दिन भी जारी रखते हुए आज 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 373 ग्राम हेरोइन, 2.2 किलो गांजा, 256 नशीली गोलियां और 7.92 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे केवल 464 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 67,295 हो गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज तीन व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष