Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय

16 अप्रैल, 2026 11:20 AM

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही शरीर में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिल जाते हैं। अत्यधिक गर्मी लगती है और पसीने आने की वजह से शरीर पर रैश निकलने शुरू हो जाते हैं। यह सिर्फ गर्मी के कारण ही नहीं बल्कि शरीर में पित्त बढ़ने के कारण भी होता है। हमारा शरीर पित्त बढ़ने पर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, पित्त शरीर का संतुलित होना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पित्त दोष बढ़ने पर शरीर पहले छोटे संकेत देता है। बार-बार एसिडिटी होना एक सामान्य संकेत है; इसके साथ मुंह के छाले व जीभ लाल होना भी हथेली और तलवों में जलन महसूस होना, गर्मी सहन न होना, चेहरे पर रेडनेस व पसीना तेजी से आना,और गुस्सा जल्दी आना पित्त बढ़ने के संकेत हैं। गर्मी में पित्त शरीर को अधिक प्रभावित करता है क्योंकि बाहर का वातावरण पहले ही गर्म होता है, जो शरीर के ताप के असंतुलन का कारण बनता है।

अब सवाल है कि क्या करें। पित्त को संतुलित करने के लिए शरीर के तापमान को स्थिर बनाए रखना जरूरी है। गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखें। तरल और ठंडी चीजों का सेवन करें और खूब सारा पानी पिएं। कोशिश करें कि रोजाना एक नारियल पानी का सेवन जरूर करें। पित्त को संतुलित करने के लिए सौंफ का पानी सबसे प्रभावी तरीका है। रात को पानी में सौंफ को भिगों दें और सुबह हल्का गुनगुना कर पीयें। इससे पेट की पाचन अग्नि स्थिर रहेगी और जलन कम होगी। यह पेट में बनने वाले अधिक एसिड को भी शांत करेगी।

कोशिश करें कि गर्मियों में सीधी धूप में ज्यादा समय तक न रखें। इससे शरीर का तापमान बढता है और इससे पित्त भी प्रभावित होता है। गर्मी में तुंरत ठंडे पदार्थों का सेवन न करें। इससे शरीर का ताप बुरी तरीके से असंतुलित होता है और सर्द-गर्म की समस्या बन सकती है। पित्त बढ़ना कोई बीमारी नहीं है; इसे आसानी से संतुलित किया जा सकता है। वहीं, अगर इसे संतुलित नहीं किया जाए तो शरीर में कई बीमारियां जन्म ले लेती हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा