Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

गर्मियों में हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल? प्राकृतिक चमक के लिए जानें शैंपू का सही तरीका

24 अप्रैल, 2026 01:29 PM

गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सिर की त्वचा और बालों पर पड़ता है। कई लोगों को इस मौसम में बाल चिपचिपे लगने लगते हैं, जबकि कुछ लोगों के बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि क्या गर्मियों में रोज शैंपू करना चाहिए या नहीं। कुछ लोग हर दिन बाल धोते हैं ताकि सिर साफ रहे, जबकि कुछ लोग ज्यादा शैंपू करने से बचते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि इससे बाल कमजोर हो सकते हैं। बालों की देखभाल को लेकर यह उलझन बहुत आम है। हमारे सिर की त्वचा प्राकृतिक रूप से तेल बनाती है, जिसे सीबम कहा जाता है। यह तेल बालों को सूखने से बचाता है और उन्हें प्राकृतिक चमक देता है। लेकिन, गर्मियों में ज्यादा पसीना आने की वजह से यह धूल और गंदगी के साथ मिलकर सिर में चिपचिपाहट पैदा कर सकता है। अगर लंबे समय तक सिर साफ न किया जाए तो इससे खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि रोजाना शैंपू करना जरूरी है। बार-बार शैंपू करने से सिर की त्वचा का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है, जिससे बाल कमजोर और रूखे बनने लगते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि बाल धोने की संख्या हर व्यक्ति के बालों की प्रकृति पर निर्भर करती है। जिन लोगों के बाल बहुत तैलीय होते हैं, उन्हें हफ्ते में लगभग तीन बार बाल साफ करने की जरूरत पड़ सकती है। जिन लोगों के बाल सूखे या घुंघराले होते हैं, उनके लिए हफ्ते में एक या दो बार शैंपू करना काफी माना जाता है।

घुंघराले बालों में प्राकृतिक तेल जल्दी नीचे तक नहीं पहुंच पाता, इसलिए ऐसे बाल जल्दी सूख जाते हैं। दूसरी तरफ पतले और सीधे बाल जल्दी ऑयली दिखने लगते हैं। इसलिए हर किसी के लिए एक जैसा नियम सही नहीं माना जाता।

बाल धोने का तरीका भी जानना जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बहुत गर्म पानी से बाल धोना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे बालों की नमी खत्म होने लगती है। हल्के गुनगुने पानी से सिर साफ करना बेहतर माना जाता है। शैंपू को सीधे पूरे बालों पर लगाने के बजाय पहले हाथों में लेकर हल्का झाग बनाना चाहिए, फिर उसे सिर की त्वचा पर धीरे-धीरे लगाना चाहिए।
शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की ऊपरी परत को मुलायम बनाता है और टूटने से बचाने में मदद करता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा