Friday, November 27, 2026
BREAKING
• स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह • रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा • 'गनमास्टर जी9' रिव्यू: इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति से सजी फुल मसाला मनोरंजन फिल्म • अमिताभ बच्चन की आवाज बने मोहम्मद अजीज, 'मर्द' से मिली पहचान तो 'हम' और 'खुदा गवाह' के गानों ने बढ़ाया नाम • मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट • पाकिस्तानी सीरीज पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं-वॉर के वक्त भारत को कोसते थे, अब क्यों जाग गई मोहब्बत • खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा

गरीब, मजदूर और आमजन की आवाज उठाना देशद्रोह है तो हम सब देशद्रोही हैं : राव नरेंद्र सिंह

02 जून, 2026 07:44 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहे जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र, संविधान और राजनीतिक मर्यादाओं पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा लगातार इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। यदि आमजन के अधिकारों की बात करना, बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष करना देशद्रोह माना जाता है, तो देश का हर वह नागरिक जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे भी देशद्रोही कहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में असहमति और आलोचना को हमेशा सम्मान दिया गया है। किसी भी विपक्षी नेता को केवल राजनीतिक मतभेदों के कारण देशद्रोही कहना न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है बल्कि देश की राजनीतिक संस्कृति को भी नुकसान पहुंचाने वाला है। भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि राजनीतिक बहस तथ्यों और नीतियों पर होनी चाहिए, व्यक्तिगत आरोपों और अपमानजनक टिप्पणियों पर नहीं।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए भाजपा द्वारा झूठे आरोपों और अनर्गल बयानबाजी का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी राजनीति से डरने वाली नहीं है और जनता के हितों की लड़ाई पहले की तरह मजबूती से लड़ती रहेगी।


राव नरेंद्र सिंह ने मांग की कि मनोज तिवारी अपने बयान पर तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सांसद ऐसा नहीं करते हैं तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी और भाजपा की जनविरोधी एवं अहंकारी राजनीति को जनता के सामने उजागर करेगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की राजनीतिक गुंडागर्दी और विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयासों का मजबूती से मुकाबला करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड