प्रीत पट्टी
चण्डीगढ़ : खो-खो की जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 8 मार्च को आयोजित किए जायेंगे। खो-खो स्पोर्ट्स एसोसिएशन, चण्डीगढ़ के महासचिव परमजीत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल 8 मार्च को दोपहर 3 बजे सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 44, चंडीगढ़ में होंगे। केवल वे खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र होंगे जिनका जन्म 25 मार्च 2007 या उसके बाद हुआ है। प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में होगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए हेड कोच सोमबीर से मोबाइल नंबर 9988974123 पर सम्पर्क किया जा सकता है।