Monday, July 13, 2026
BREAKING
योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग Punjab में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज PM मोदी के स्वागत में सज रहा जालंधर कैंट स्टेशन, तैयारियां देख हर कोई हैरान

खेल

खराब फील्डिंग रही हार का कारण: पॉन्टिंग

02 अप्रैल, 2023 05:55 PM

लखनऊ:  दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों मिली 50 रन की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि खराब फील्डिंग के कारण उन्हें मैच से हाथ धोना पड़ा।

पॉन्टिंग ने शनिवार को मैच के बाद कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि उन्हें जितने रन बनाने चाहिये थे उन्होंने उससे ज्यादा रन बनाये। मुझे नहीं लगता कि हमने आज अच्छा प्रदर्शन किया। पहले चार ओवरों के बाद हमारी फील्डिंग वास्तव में खराब थी।"

दिल्ली को सबसे ज्यादा नुकसान काइल मेयर्स का कैच गिराकर हुआ। मेयर्स 15 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे जब छठे ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर खलील अहमद ने उनका कैच छोड़ दिया। सलामी बल्लेबाज ने इसके बाद पारी की रफ्तार बदलते हुए अगली 23 गेंदों में 59 रन बनाये और 73 रन पर पारी समाप्त की। नतीजतन, सुपर जायंट्स ने पावरप्ले के बाद एक विकेट पर 30 रन होने के बावजूद 20 ओवर में 193 रन बना लिये।
पॉन्टिंग ने कहा, "हमने कुछ मौके गंवाये। फील्डि में कुछ गलतियां हुईं। एक कैच जो हमसे छूटा वह मेयर्स का था, जिन्होंने उसके बाद काफी रन बनाये और हमें मैच में पीछे धकेल दिया।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल में मौके देने का मतलब है कि आप एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी को दूसरा अवसर दे रहे हैं। उन्होंने इसका फायदा उठाया। उसके बाद से उन्होंने ज्यादातर अच्छे शॉट खेले। उन्होंने हमारी स्पिन गेंदबाजी पर भी हमला किया, तो वह हमारे लिये एक अच्छा सबक था।"
मेयर की आतिशी पारी की मदद से दिल्ली ने अंतिम 14 ओवर में 163 रन लुटा दिए। गौरतलब है कि लखनऊ ने अपनी पारी में 16 छक्के और सिर्फ पांच चौके लगाए। पॉन्टिंग ने कहा कि लखनऊ में पिच ऐसी नहीं थी जहां 190 से अधिक रन बनाए जा सकते थे।

पॉन्टिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अपनी गेंदबाजी पारी में 16 छक्के खाए हैं। इससे पता चलता है कि हमारा प्रदर्शन काफी खराब था। आज के विकेट को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि यहां 190 से अधिक बनने चाहिये थे। जब आप इतने रन दे देते हैं तो मैच में खुद को वापस लाना मुश्किल होता है।"

पॉन्टिंग ने मार्क वुड की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने अपने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट चटकाते हुए दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

पॉन्टिंग ने वुड के बारे में कहा, "उसने वैसी ही गेंदबाजी की जैसा हमने सोचा था। हम जानते हैं कि वह स्टंप्स को निशाना बनायेगा और बाउंसर का इस्तेमाल करेगा। उसने दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया और बाउंसर का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया। अगर वह टूर्नामेंट में फिट रहता है तो आप उसे कुछ बेहतरीन स्पेल डालते हुए देखेंगे।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल