Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

क्रिसमस के उपलक्ष्य पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का

23 दिसंबर, 2024 06:15 PM

चंडीगढ़ : क्रिसमस के मौके पर शहर में ट्राईसिटी चर्चिस एसोसिएशन की ओर से रोमन कैथोलिक चर्च, चंडीगढ़ और शिमला के बिशप रेव. इग्नेशियस मासक्रिनहेस तथा फादर प्रेमनंद एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक की अध्यक्षता में क्रिसमस पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जोकि सैक्टर 18 स्थित सीएनआई चर्च से शहर के विभिन्न स्थानों सैक्टर 19/27, सैक्टर 20/30 की लाइट प्वाइंट से सैक्टर 20 और सैक्टर 21 की मार्किट, अरोमा लाइट प्वाइंट से सैक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट, सैक्टर 24 की मार्किट से गुजरते हुए सैक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड में पहुंची। विभिन्न सेक्टरों के निवासियों द्वारा शोभा यात्रा गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण स्वागत किया गया।

इस दौरान आकर्षित झांकियां भी देखने को मिली। चंडीगढ़ मोहाली और पंचकुला के सभी चर्चों ने यीशु मसीह के जन्म और पुनर्मूल्यांकन के चित्र प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा शांति का पवित्र सन्देश फैलाने वाले कैरोल गाए गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को टॉफियां भी बांटी।

ट्राईसिटी चर्चिस एसोसियेशन के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि शोभा यात्रा का आयोजन प्रेम व शांति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमें सभी से प्रेम करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर यीशु मसीह के बलिदान और शिक्षाओं के बारें में बात करते हुए कहा कि हमें उनके दिये हुए वचनों पर चलना चाहिए ताकि हम एक सुखी जीवन व्यतीत कर सकें।

अपने संबोधन में बिशप रेव. इग्नेशियस मासक्रिनहेस ने कहा की यीशु मसीह ने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। यीशु मसीह के जन्म का हवाला देते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि यीशु ने जीवन नम्रता के साथ शुरू किया था और फिर जनता की पीड़ाएं और परेशानियों को देखते हुए संसार की चीजों का त्याग करके पवित्र मिशन को उठायाए जिसके परिणामस्वरूप विश्व में बदलाव आया। इस अवसर बिशप इग्नेशियस मासक्रिनहेस के साथ फादर प्रेमांनंद बिशप ब्रायन एंडरसन पास्टर एलिशा मसीह, हिलरी विक्टर, ,ब्रो यूनुस पीटर राज कुमार गुड्डु पास्टर जगदीश सिंह रेव्रंड तनुज पाल मसीह पास्टर राजेश बालू बिशप रणदीप मैथ्यू उपस्थित थे।

सभा को सामुदायिक भोजन परोसा गया और इसके बाद समारोह की समाप्ति सामुदायिक प्रार्थना के साथ हुई।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां