Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

क्या खाना छोड़ने से कम होता है वजन, जानें सेहत को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

29 अप्रैल, 2026 05:10 PM

बढ़ता वजन सेहत के लिए न केवल खतरनाक बल्कि कई बार लोगों को इसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। वजन कम करने के लिए लोग जिम से लेकर कई जतन करते हैं। कई लोग तो भोजन छोड़ने की गलती तक कर बैठते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भोजन और वजन को लेकर फैले आम मिथकों और वास्तविक तथ्यों पर प्रकाश डाला है। संगठन के अनुसार, खाना छोड़ना वजन घटाने का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे उल्टा नुकसान हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट किया कि भोजन छोड़ने से अस्थायी रूप से वजन कम लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यह तरीका असफल साबित होता है। जब कोई व्यक्ति भोजन छोड़ता है तो बाद में ज्यादा भूख लगने के कारण अधिक खाने की संभावना बढ़ जाती है। इससे कुल कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है और वजन घटाने के बजाय बढ़ने का खतरा रहता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, भोजन छोड़ने से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सबसे आम प्रभाव थकान महसूस होना है। ऊर्जा की कमी के कारण दिनभर सुस्ती बनी रहती है। साथ ही ब्लड शुगर का स्तर अचानक गिर सकता है, जिससे लो ब्लड शुगर या हाइपोग्लाइसीमिया जैसी स्थिति बन सकती है। इससे चक्कर आना, कमजोरी और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत जैसी परेशानियां होती हैं।

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए नियमित और संतुलित भोजन जरूरी है। भोजन छोड़ने की बजाय छोटे-छोटे अंतराल पर पौष्टिक भोजन लेना बेहतर है। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, ऊर्जा का स्तर बना रहता है और अनावश्यक भूख नहीं लगती।विशेषज्ञों का मानना है कि वजन कम करने का सबसे सही तरीका कुल कैलोरी इनटेक को नियंत्रित करना, स्वस्थ आहार चुनना और नियमित शारीरिक व्यायाम करना है।

केवल भोजन छोड़कर वजन घटाने की कोशिश न सिर्फ असफल होती है, बल्कि स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में वजन घटाने से संबंधित किसी भी मिथक पर भरोसा न करें। इसके बजाय वैज्ञानिक तथ्यों और विशेषज्ञ सलाह के आधार पर आहार योजना बनाएं। खासकर युवा और कामकाजी लोग जो व्यस्तता में भोजन छोड़ देते हैं, उन्हें इस आदत को तुरंत बदलना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा