Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

कैकेई ने दिया,राम को वनवास,फिर कैसे हुआ- "कैकई का राम"

कैकेई ने दिया,राम को वनवास,फिर कैसे हुआ- "कैकई का राम"

05 फ़रवरी, 2025 06:54 PM

चंडीगढ़ (रोशन लाल) : आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में संवाद थियेटर ग्रुप ने डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स चंडीगढ़ के सहयोग से "संस्कृति संवर्धक रत्न" समारोह एवं हिंदी नाटक "कैकेई का राम" की प्रस्तुति की। संस्कृति संवर्धक रत्न, पुरस्कार का उद्देश्य उन प्रतिभाओं को सम्मान देना है जो भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन कर रहे है। इस वर्ष यह सम्मान चंडीगढ़ की भिन्न भिन्न संस्थाओं से संबंधित छह व्यक्तियों को दिया गया जो इस प्रकार से है, गढ़वाल रामलीला एवम दशहरा मंडल बिजली बोर्ड के अध्यक्ष श्री सोहन सिंह गुसाईं,हिन्दू पर्व महासभा के प्रधान श्री भजन प्रकाश अरोड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं श्री सतिंदर सिंह, वरिष्ठ फोटो जनरलिस्ट श्री सुनील शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज कुमार एवं श्री राम उत्सव कमेटी के प्रधान श्री राजिंदर बग्गा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान प्रमोद कुमार, क्षेत्र संयोजक, सामाजिक समरसता तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्रीमान बी. एन शर्मा उपस्थित रहे। वहीं जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट अश्विनी सिंगला समारोह में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दूसरे चरण में हिंदी नाटक " कैकेई का राम" प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति का आरंभ श्री राम के राज्य अभिषेक की घोषणा से हुआ तथा अंत रावण वध पर हुआ। कैकेई की दृष्टि से दिखाए गए इस नाटक में कैकई बताती है कि उसने अपने वर केवल भरत की राजा बनाने के लिए नहीं मांगे थे अपितु उसका लक्ष्य
अयोध्या सीमा क्षेत्र के साथ लगने वाले अन्य सभी क्षेत्र जो राक्षस एवं राक्षस प्रवृति से पीड़ित है। वहाँ के ऋषी ,मुनी एवं जन साधारण में उनका प्रतिरोध करने का साहस नहीं है । राक्षसों की क्रूरता के कारण वे सभी संगठित भी नहीं हो पा रहे हैं । संगठित करने के लिए मानव राम को लोगों के बीच रह कर उनकी शक्तियों को जगाना होगा, भेदभाव समाप्त कर समन्वय बनाना होगा , फिर वही जनमानस राक्षसों एवं राक्षस प्रवृति वाले रावण का प्रतिरोध कर सकेंगे । और राजा राम सिंहासन पर बैठकर ये सब नहीं कर सकता । इस नाटक की विशेष बात यह थी कि 54 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक में 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के कलाकारों ने अभिनय किया।

इस नाटक को श्रीमती रजनी बजाज ने निर्देशित किया और सहायक निर्देशन हिमांशी राजपूत का रहा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां