Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण शुक्रवार को ‘आईआईसीए नॉर्थ-ईस्ट कॉन्क्लेव 2025’ का करेंगी उद्घाटन

11 जुलाई, 2025 01:50 PM

आईआईसीए उत्‍तर-पूर्व में स्टार्ट-अप और उद्यमशीलता इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए 11 से 12 जुलाई को शिलांग में नॉर्थ-ईस्ट कॉन्क्लेव 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। “विचार से निगमन तक” विषय पर आधारित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया जाएगा।
उनके साथ मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा भी रहेंगे।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन में निर्मला सीतारमण द्वारा शिलांग में आईआईसीए उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय परिसर का भी शिलान्यास किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में उन्नत नीतिगत शिक्षा, शासन प्रशिक्षण और उद्यमशीलता सहायता बुनियादी ढांचा लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

वहीं, इस कॉन्क्लेव में विविध प्रकार के सत्र और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं-

  • स्टार्टअप निगमन और नियामक मार्गदर्शन
  • इन्‍क्‍यूबेशन और नवाचार मॉडल
  • वित्तपोषण के अवसर (शीड से प्रारंभिक चरण तक)
  • स्टार्टअप्स के लिए नीतिगत ढांचे और प्रोत्साहन
  • कौशल विकास एवं रोजगार रणनीति के रूप में उद्यमिता

इसके अलावा, क्षेत्रीय सहयोग को संस्थागत बनाने के लिए आईआईसीए प्रमुख संस्थानों के साथ सात रणनीतिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेगा। साथ ही
इस कॉन्क्लेव में एक स्टार्टअप प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें उत्‍तर पूर्व के 39 स्टार्टअप, एफपीओ, वित्तीय संस्थान और इनक्यूबेटर शामिल होंगे। यह प्‍लेटफार्म क्षेत्रीय नवाचार को उजागर करेगा और निवेशकों तथा इकोसिस्‍टम को सक्षम करने वालों के साथ सार्थक संबंध बनाने में मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं