Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

कुमारी सैलजा उत्तराखंड दौरे पर, राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की

02 जून, 2026 07:43 PM

सिरसा : सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा इन दिनों चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने 4 जून को प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कुमारी सैलजा ने पौड़ी में कांग्रेसजनों एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनभागीदारी, समन्वय तथा संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा और इसे सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। तैयारियों के क्रम में कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पौड़ी स्थित कंडोलिया मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंच व्यवस्था, जनसभा स्थल, सुरक्षा, यातायात, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। कुमारी सैलजा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वित रूप से कार्य करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात कुमारी सैलजा ने कंडोलिया देवता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा उत्तराखंड की समृद्धि, विकास, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है तथा राहुल गांधी का दौरा जनता की आवाज को और मजबूती प्रदान करेगा।

एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। आज कमर्शियल एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये तथा पांच किलो वाले छोटू एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि कर दी गई। बताया जा रहा है कि पिछले पांच महीनों में कमर्शियल एलसपीजी सिलेंडर की कीमत में कुल 1,571.50 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि पिछले एक महीने में 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत 272 रुपये तक बढ़ गई है। कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से छोटे व्यापारी, ढाबा संचालक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता तथा निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती गैस कीमतों का सीधा असर रसोई के बजट और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ रहा है। विपक्षी दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर यह अतिरिक्त बोझ है। उनका कहना है कि सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रश्न यह है कि जनता की रसोई, रोजगार और रोजमर्रा की जिंदगी पर बढ़ते इस आर्थिक बोझ की जिम्मेदारी कौन लेगा और आम आदमी को महंगाई से राहत कब मिलेगी?

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित