Friday, November 27, 2026
BREAKING
• भारत में रिटेल लोन ग्रोथ 19% पर मजबूत, गोल्ड और अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते बकाया से बढ़ी चिंता • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, कर्ज 127 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: सरकार • 8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल • गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में कराई भारत की वापसी, टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 131/4 • World Chess Championship : गुकेश और सिंदारोव के बीच लगातार तीसरी बाजी ड्रॉ • 'यकीन करना मुश्किल है फिर बाहर कर दिया', सिराज को जगह न मिलने से नाखुश पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स • 'चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काम आती', जडेजा को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल • स्पेन ने कटाया डेविस कप के सेमीफाइनल का टिकट, ऑस्ट्रिया को 2-0 से दी शिकस्त • प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह

हरियाणा

किसानों के सामने यूरिया-डीएपी का संकट, आमजन पर महंगाई की मार : दुष्यंत चौटाला

31 मई, 2026 09:26 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने देश में बढ़ती महंगाई और खराब होते जा रहे आर्थिक हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आम लोगों के लिए आने वाले दिन खासा संकटमय भरे हो सकते है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई केवल पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं है और देश के आर्थिक हालात बेहद गंभीर हो चुके है, जिस पर सरकार को तुरंत गहन चिंतन करने की जरूरत है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देशभर में धान बिजाई के सीजन की शुरुआत में ही किसानों के सामने यूरिया-डीएपी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि मांग के अनुसार सरकार खाद की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बिजाई के समय में खाद की कमी किसानों के लिए परेशानी और चिंता का विषय है, जिसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएनजी की कीमतों में चार रुपए, डीजल-पेट्रोल के दामों में लगभग आठ रुपए का इजाफा, डॉलर का 97 रुपए छूना ये दर्शाता है कि कैसे देश के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ रहे है और आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि खुद को विश्वगुरु बताने वाली भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने और आर्थिक हालातों को सुधारने में अब तक पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर लगाम लगा पाएगी ? क्या किसानों को समय पर बिजाई के लिए यूरिया-डीएपी दे पाएगी? उन्होंने ये भी कहा कि खनन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सल्फ्यूरिक एसिड किल्लत की स्थिति में है और समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य भी पूरी तरह से बाधित हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड