Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

हरियाणा

कांग्रेस में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित: कृष्णा फौगाट

21 जुलाई, 2025 12:50 PM

सिरसा।(सतीश बंसल) कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि पूरे देश में केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। खासकर महिलाओं के विकास से संबंधित योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर उनका संवद्र्धन करने की कांग्रेस नीति के कारण ही आज महिला देश के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता कर रही हैं। वे बीते शनिवार देर शाम को स्थानीय महावीर कॉलोनी में सुमित्रा ओढ के आवास पर आयोजित महिलाओं की सभा को संबोधित कर रही थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार आरंभ किए गए महिला सृजन अभियान के तहत आयोजित इस बैठक में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाजपा के दस वर्षों से अधिक केंद्रीय व प्रादेशिक शासन के दौरान जिस प्रकार महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ व यौन शोषण के मामलों में जिस प्रकार ग्राफ बढ़ा है, उससे देश प्रदेश की मातृशक्ति भय के साए तले जीने को विवश हैं। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस से जुडक़र इस क्रूरता के खिलाफ निर्भिकता से अपनी आवाज बुलंद कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सही मायनों में विकास की पक्षधर है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष फौगाट ने कहा कि देश को आजादी दिलाने और उसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व ने विकास की डगर पर सरपट दौडऩा सीखा और उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सरीखे कांग्रेस के महान नेताओं के नेतृत्व में भारत ने अल्पसमय में ही वैश्विक स्तर पर अपनी जो पहचान बनाई, वह बदस्तूर जारी है। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं से कांग्रेस से जुडऩे का आह्वान किया जिस पर सभी महिलाओं ने सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर उनके साथ अंगूरी देवी वर्मा, मीना कुमारी, सीता देवी, दुर्गा देवी, कौशल्या देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी। अंत में सभी ने कार्यक्रम आयोजक सुमित्रा देवी का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता