Monday, May 25, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 720 अंक, निफ्टी 23,900 के पार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की शानदार जीत गुरिंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड केकेआर को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अंत जीत के साथ किया राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा प्रणय वर्मा की तारिक रहमान से विदाई मुलाकात, भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई गति देने पर दिया जोर संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट मजबूत एसआईपी निवेश और विदेशी निवेशकों की बिकवाली रुपए में कमजोरी की बड़ी वजह : जेफरीज हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

सेहत

कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन

25 मई, 2026 01:12 PM

भारतीय योग परंपरा में शरीर और मन को साधने के लिए अनगिनत आसनों का वर्णन किया गया है, लेकिन इनमें शीर्षासन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। यह शरीर को संतुलित रखने के साथ-साथ एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है। शीर्षासन संस्कृत के दो शब्दों 'शीर्ष' (सिर) और 'आसन' (मुद्रा) से मिलकर बना है। यह अभ्यास 'आसनों का राजा' कहलाता है। इसके नियमित अभ्यास से कंधे, भुजाओं और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, शीर्षासन एक उन्नत और प्रभावशाली योगासन है, जो शारीरिक शक्ति, मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होता है। यह चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने, बालों का झड़ना कम करने और बालों के विकास में मददगार माना जाता है।

यह पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज, गैस और अपच, से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है। उल्टी स्थिति में किए जाने के कारण शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे पाचन क्रिया को लाभ मिल सकता है।
शीर्षासन करने से शरीर में, खासकर सिर की ओर, रक्त संचार बेहतर होता है। जब व्यक्ति उल्टा खड़ा होता है, तो मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। हालांकि, ब्लड प्रेशर से संबंधित लाभ व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करते हैं, इसलिए उच्च रक्तचाप या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही इसका अभ्यास करना चाहिए।

इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को दीवार के सहारे टिकाएं और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर की ओर ले जाएं। इस दौरान शरीर का वजन हाथों और भुजाओं पर संतुलित रखें। फिर सिर को सावधानीपूर्वक चटाई पर रखें और धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं, ताकि शरीर शीर्षासन की सही स्थिति में आ सके। इस आसन को करते समय संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, जिसमें भुजाएं और कंधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शुरुआती अभ्यास में दीवार का सहारा लेना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है।
शुरुआत में इसका अभ्यास केवल 10 से 30 सेकंड तक ही करना चाहिए। नियमित अभ्यास के साथ व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार इसकी अवधि धीरे-धीरे बढ़ा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लिफ्ट नहीं सीढ़ियां हैं बेहतर फिटनेस का राज, जानें क्या हैं फायदे

लिफ्ट नहीं सीढ़ियां हैं बेहतर फिटनेस का राज, जानें क्या हैं फायदे

आंखों में खिंचाव और कम होता शरीर का संतुलन-लचीलापन, मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

आंखों में खिंचाव और कम होता शरीर का संतुलन-लचीलापन, मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

युवाओं में मेंटल हेल्थ सीरियस प्रॉब्लम क्यों बनती जा रही है? डॉ अर्चिता महाजन

युवाओं में मेंटल हेल्थ सीरियस प्रॉब्लम क्यों बनती जा रही है? डॉ अर्चिता महाजन

शरीर के लिए खतरे का संकेत है बार-बार थकान और सुस्ती, अनदेखी पड़ सकती है भारी

शरीर के लिए खतरे का संकेत है बार-बार थकान और सुस्ती, अनदेखी पड़ सकती है भारी

धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन

तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन

कितनी मात्रा में लिया गया भोजन बन जाता है औषधि, आयुर्वेद से जानें सही नियम

कितनी मात्रा में लिया गया भोजन बन जाता है औषधि, आयुर्वेद से जानें सही नियम

ओवरथिंकिंग बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, दिमाग को शांत रखने के अपनाएं ये असरदार तरीके

ओवरथिंकिंग बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, दिमाग को शांत रखने के अपनाएं ये असरदार तरीके

हर गुस्सा जिद नहीं, बच्चों में दिखें ये 6 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं एंग्जायटी-डिप्रेशन के संकेत

हर गुस्सा जिद नहीं, बच्चों में दिखें ये 6 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं एंग्जायटी-डिप्रेशन के संकेत

पोषक तत्वों से भरपूर 'कटहल', सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी साथी

पोषक तत्वों से भरपूर 'कटहल', सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी साथी