Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

कंधों और पीठ की मांसपेशियों को लचीला बनाने में सहायक है अष्टांग नमस्कारासन, जानें करने की सही विधि

20 अप्रैल, 2026 01:10 PM

21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लगातार आयुष मंत्रालय अच्छी सेहत और संतुलित जीवन के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। आयुष मंत्रालय की तरफ से योग के फायदे और उसे सही तरीके से करने की जानकारी दी जा रही है। मंत्रालय की तरफ से '365 डे योगा' हैशटैग भी चलाया जा रहा है और देश के अलग-अलग राज्यों में मई के महीने में योग की कार्यशाला भी आयोजित की जाएंगी। अब मंत्रालय ने अष्टांग नमस्कारासन के फायदे बताए हैं, जिसे करने से शरीर संतुलित रहता है। आयुष मंत्रालय की तरफ से जारी पोस्ट के मुताबिक, अष्टांग नमस्कारासन संतुलन, शक्ति और समर्पण सिखाता है और हर कदम के साथ आंतरिक सामंजस्य के करीब लाता है। यह शरीर को स्थिर करता है और सांसों को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके लिए पहले जमीन पर उल्टा लेट जाएं और ठोड़ी को जमीन पर टिका लें। पैरों को बिल्कुल सीधा रखें और कूल्हे वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं। ध्यान रखें कि जमीन पर सिर्फ हाथ, ठोड़ी, छाती, पैर की उंगलियां और घुटने ही टिके होने चाहिए। कूल्हे वाला हिस्सा ऊंचा उठा होना चाहिए।

इस पोज को कुछ देर होल्ड करके रखें और गहरी सांस लें। इस पोजीशन से सीधे कोबरा पोज में वापस लौटें और कमर पर खिंचाव महसूस करें। इस पोज को करने से कमर से लेकर कंधे की मांसपेशियों में आराम मिलता है और अकड़न कम होती है। अगर आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा।
अष्टांग नमस्कारासन सूर्य नमस्कार का छठा आसन है, जिसे 'आठ अंगों वाला आसन' भी कहते हैं। इसमें शरीर के आठ अंग—दोनों पैर के अंगूठे, दोनों घुटने, दोनों हथेलियां, छाती और ठोड़ी जमीन को स्पर्श करते हैं। यह योग शक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। अष्टांग नमस्कारासन करने से बाजुओं, कंधों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं और हड्डियों से चटचट की आवाज आने की परेशानी में भी राहत मिलती है। इसके साथ ही यह मांसपेशियों में रक्त का संचार भी ठीक करती है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान