Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

ओवैसी ने EC की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल- '2024 की मतदाता सूची को क्यों नहीं बनाया जा रहा आधार'

07 जुलाई, 2025 07:32 PM

बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा हंगामा मचा हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में जहां एक ओर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं, वहीं दूसरी ओर अलग-अलग राजनीतिक दल चुनाव आयोग से मिलकर अपनी चिंताएं जता रहे हैं। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर वोटर लिस्ट की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

ओवैसी ने EC की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट अपडेट करने की जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, उस पर राष्ट्रीय दलों से कोई चर्चा नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ की कोई ट्रेनिंग नहीं हुई है और उनके पास आवश्यक हैंडबुक भी नहीं है। ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग जो प्रक्रिया कर रहा है, वह सही नहीं है।

ओवैसी ने तीखे सवाल करते हुए पूछा, "2024 की मतदाता सूची को चुनाव आयोग आधार क्यों नहीं बना रहा है? जिन मतदाताओं ने 2024 में वोट दिया, आखिर 2025 में उनसे उनकी पहचान क्यों पूछी जा रही है?" AIMIM प्रमुख ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उनकी पार्टी बैठकर आगे का फैसला लेगी, लेकिन उनकी मुख्य आपत्ति यही है कि वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए इतना कम समय क्यों दिया गया है। AIMIM के एक और नेता अख्तरुल ईमान ने चिंता जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, खासकर माइग्रेंट लेबर, जिनके पास अपने दस्तावेज नहीं हैं और इस प्रक्रिया से उनके नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग से जुड़े इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। इस मामले पर 10 जुलाई 2025 को सुनवाई होनी है और कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। अब तक इस मामले में कुल 5 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं।

Association for Democratic Reforms (ADR) ने इस पर याचिका दाखिल की है। इसके अलावा योगेंद्र यादव, महुआ मोइत्रा, मनोज झा और मुजाहिद आलम जैसे प्रमुख व्यक्तियों ने भी याचिकाएं दायर की हैं। इन सभी याचिकाओं में चुनाव आयोग की प्रक्रिया को मनमाना और निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाला बताया गया है। याचिकाकर्ताओं ने आशंका व्यक्त की है कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के चलते लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं