Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन: हार के बाद कोको गॉफ ने रैकेट पर निकाला गुस्सा

27 जनवरी, 2026 07:56 PM

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चौंकाने वाली हार के बाद गॉफ का गुस्सा कैमरे में कैद हो गया, जब वह मैच कॉल एरिया में अपना रैकेट पटकती नजर आईं।

स्वितोलिना ने सीधे सेटों में दी गॉफ को मात
मैच में कोको गॉफ का सर्व पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आया। स्वितोलिना ने शानदार खेल दिखाते हुए अमेरिकी खिलाड़ी को 1-6, 2-6 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ 31 वर्षीय स्वितोलिना ने न सिर्फ टूर्नामेंट में उलटफेर किया, बल्कि पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली।

हार के बाद गॉफ का भावनात्मक पल
मैच समाप्त होने के बाद कोको गॉफ शांत तरीके से चेंजिंग रूम की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन अचानक उन्होंने मैच कॉल एरिया में लगातार सात बार रैकेट पटककर अपनी निराशा जाहिर की। 21 वर्षीय गॉफ ने कैमरों से दूर रहने की कोशिश करते हुए सबसे शांत जगह चुनी, जिससे वहां मौजूद एक टूर्नामेंट अधिकारी भी चौंक गया।

सर्विस बनी हार की बड़ी वजह
गॉफ की हार की सबसे बड़ी वजह उनकी कमजोर सर्विस रही। उन्होंने मैच के दौरान पांच डबल फॉल्ट किए और चार बार अपनी सर्विस गंवाई। स्वितोलिना ने इसका पूरा फायदा उठाया और पहले सेट को बेहद तेजी से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी उन्होंने 3-0 की बढ़त बना ली, जिसके बाद गॉफ वापसी नहीं कर सकीं।

स्वितोलिना का सपना हुआ और करीब
इस जीत के साथ एलिना स्वितोलिना ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना जिंदा रखा है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में तीन बार क्वार्टरफाइनल तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थीं।

सेमीफाइनल में सबालेंका से टक्कर
अब स्वितोलिना का सामना सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने क्वार्टरफाइनल में 18 वर्षीय इवा जोविच को 6-3, 6-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। इस शानदार प्रदर्शन के बाद स्वितोलिना की WTA रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी भी तय मानी जा रही है, जिसकी आधिकारिक घोषणा अगले सोमवार को होगी।

मां बनने के बाद शानदार वापसी
मैच के बाद स्वितोलिना ने कहा, 'मातृत्व अवकाश के बाद यहां वापसी करना हमेशा मेरा सपना था। टॉप-10 में लौटना मेरा लक्ष्य था और इस टूर्नामेंट में मेरा प्रदर्शन उसी मेहनत का नतीजा है।' गौर है कि स्वितोलिना ने 2022 के अंत में साथी टेनिस खिलाड़ी गेल मॉनफिस के साथ अपनी बेटी को जन्म दिया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे