Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

ऐलनाबाद और रानियां के किसानों ने सांसद कुमारी सैलजा के समक्ष फिर उठाया घग्गर जल वितरण विवाद का मुद्दा

14 जून, 2025 11:52 AM

सिरसा// चंडीगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया है कि घग्गर और उससे निकलने वाली नहरों के जल वितरण को लेकर एक स्पष्ट, स्थायी और किसान-हितैषी नीति बनाई जाए, जिससे टेल क्षेत्र तक भी सिंचाई हेतु पानी की समान और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। जल वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत हो, जिसके लिए एक नियमबद्ध ढांचा तुरंत प्रभाव से लागू किया जाना आवश्यक है। साथ ही सैलजा ने अहमदाबाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। साथ ही चौ चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को ऐलनाबाद क्षेत्र में कई गांवों का दौरा किया और दिंवगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उधर रानियां और ऐलनाबाद के किसानों ने एक बार फिर उनसे मुलाकात की घग्गर से निकली नहरों के जल वितरण के मामले में बातचीत की। किसानों को सैलजा ने बताया कि उनकी शिकायत को लेकर सीएम को पत्र लिखकर कहा गया है कि जल वितरण को लेकर एक स्पष्ट, स्थायी और किसान-हितैषी नीति बनाई जाए, जिससे टेल क्षेत्र तक भी सिंचाई हेतु पानी की समान और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी जोर दिया कि जल वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत हो, जिसके लिए एक नियमबद्ध ढांचा तुरंत प्रभाव से लागू किया जाना आवश्यक है। मानसून से पहले तटबंधों की मरम्मत और नहरों की समुचित सफाई का कार्य शीघ्रता से पूरा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि जल प्रवाह में किसी प्रकार की रुकावट न आए और किसानों को समय पर सिंचाई का लाभ मिल सके।
इसके अतिरिक्त सांसद ने यह भी मांग की कि सरकार सीधे किसानों से संवाद कर व्यावहारिक और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करे। कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा और आसपास के क्षेत्र के किसान लंबे समय से जल वितरण में असमानता, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। टेल क्षेत्र के किसान विशेष रूप से पीड़ित हैं, जहां पानी पहुंचना भी मुश्किल हो गया है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सांसद ने सरकार से अपेक्षा की है कि इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों को राहत मिल सके और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

अहमदाबाद विमान हादसा राष्ट्रीय स्तर की गहन मानवीय क्षति
सांसद ने अहमदाबाद विमान हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। सैलजा ने कहा कि दो मिनट में जो त्रासदी घटित हुई, उसने कई घरों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। यह सिर्फ एक विमान हादसा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की गहन मानवीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में वे पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि इस मुश्किल समय में सभी प्रभावित लोगों को शक्ति और सांत्वना मिले।


सांसद ने की एचएयू में छात्रों पर हुए लाठीजार्च की निंदा
उधर सांसद सैलजा ने चौ चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय धरनारत छात्रों के बीच पहुंचकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सैलजा ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि वजीफों में कटौती के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर एचएयू के सिक्योरिटी चीफ की तरफ से हिंसा लाठीचार्ज करना बेहद शर्मनाक, निंदनीय और क्रूरता भरा कदम है। सांसद ने कहा कि एचएयू का नाम धूमिल करने वाले वे लोग है जो कुर्सी पर बैठे है इसमें छात्रों का कोई दोष नहीं है। सांसद ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज के जो भी दोषी है उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही सांसद ने कहा कि वे छात्रों के हक के लिए उनके साथ है।


सासंद कुमारी सैलजा शनिवार को डबवाली में
सांसद कुमारी सैलजा कल डबवाली क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेगी साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी। वे संगठन सृजन को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेगी। सांसद का कहना है कि सोनिया गांधी राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश के संगठन को लेकर काफी गंभीर है, ऐसे में सभी को मिलजुल कर संगठन की मजबूती के लिए करना है। कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद वे जन समस्याएं भी सुनेंगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां