Monday, October 26, 2026
BREAKING
• सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन • महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़ • गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह • भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष • अनिल विज ने खड़गे के पुतले का किया दहन, बोले- राजनीति में भाषा और संस्कृति की मर्यादा जरूरी • महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में धान खरीद अभियान तेज, अब तक 30.69 लाख मीट्रिक टन की खरीदः राजेश नागर • 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर • हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार • नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

पंजाब

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले महान ओलंपियन सुरजीत सिंह के बुत का उद्घाटन

26 अक्टूबर, 2026 08:24 PM
 
जालंधर : भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार को ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में महान ओलंपियन सुरजीत सिंह के कांस्य बुत का उद्घाटन किया गया। बुत के उद्घाटन की रस्म पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की पूर्व संध्या पर पंजाब हॉकी अध्यक्ष नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, ओलंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर व बलजीत सिंह ढिल्लों, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जगदीप सिंह गिल तथा फिजिकल कॉलेज, पटियाला की प्रिंसिपल डा. हरमनप्रीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
 
उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह बुत युवा उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सदाबहार स्रोत बनेगा। युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए खेलों को एक प्रभावशाली ढाल बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रदेश की प्राचीन खेल विरासत को फिर से जीवंत करने की दूरदर्शी सोच पर प्रकाश डाला। ‘ खेड़ा वतन पंजाब दीया' जैसी पहल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही यह स्टेडियम महान ओलंपियन को समर्पित किया जा चुका है और अब राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानकों का बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें उनके असाधारण रक्षात्मक कौशल के लिए जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के स्तंभ के रूप में उन्होंने 1976 में मॉन्ट्रियल ओलंपिक्स, दो विश्व कप तथा 1974 व 1978 की एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी लोकप्रियता 1975 में और बढ़ गई जब उन्होंने कुआलालंपुर में भारत को ऐतिहासिक विश्व कप जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित उनकी विरासत भारतीय हॉकी को हमेशा गढ़ती रहेगी।
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं: सुखवीर सिंह

खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं: सुखवीर सिंह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर जालंधर में शानदार स्वागत के साथ संपन्न

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर जालंधर में शानदार स्वागत के साथ संपन्न

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद

भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने की शिरकत, श्रद्धा से किया नमन

भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने की शिरकत, श्रद्धा से किया नमन

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

100 मिनी बसें पंजाब के गांवों को शहरों से जोड़ेंगी: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान

100 मिनी बसें पंजाब के गांवों को शहरों से जोड़ेंगी: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत; 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत; 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान: डॉ. बलजीत कौर

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी